HP Board Class 10th Topper List 2022: एचपी बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, दो लड़कियों ने पाया पहला स्थान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 01:09 PM IST

HPBOSE Class 10th Result 2022 Released: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE आज 29 जून 2022 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं...

HP Board Class 10th Topper List 2022: एचपी बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, दो लड़कियों ने पाया पहला स्थान

HP Board Class 10th Result 2022 Topper List: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE ने आज 29 जून, 2022 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं (HP Board Class 10th Result 2022 Released) का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपी बोर्ड के सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने अपना परचम बुलंद कर दिया है। इस साल की टॉपर दोनों छात्राएं हैं 

इन दो छात्राओं ने किया

इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रियंका और देवांगी शर्मा ने एक साथ कुल 700 अंकों में 693 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रियंका और देवांगी शर्मा ने 10वीं की परीक्षा में शानदार 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

रैंक नाम अंक 
1 प्रियंका शर्मा 693
1 देवांगी शर्मा 693

बीते वर्ष इस छात्रों ने किया था टॉप 

रैंक नाम अंक
1 अथर्व ठाकुर 691
2 पारस 690
3 ध्रुव शर्मा 690

87.5 प्रतिशत दर्ज किया पास प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणामों में कुल  87.5 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हांसिल की है। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 1.16 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था जिसमें से कुल इस साल कुल 78,573 छात्रों ने एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 को सफलतापूर्वक पास किया है। छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।  

बीते वर्ष इतने प्रतिशत छात्र हुए थे उत्तीर्ण

साल 2021 में, कोरोना महामारी के कारण हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा के 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन पद्धति की मदद से  परिणाम 5 जुलाई, 2022 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के कुल 1,16,954 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसके साथ ही कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी पास प्रतिशत अच्छा दर्ज किया जाएगा।



End of Article