HPBOSE HP Board 10th Result 2022 Out: घोषित हुआ हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 12:20 PM IST

HPBOSE HP Board 10th Result 2022 at www.hpbose.org, hpresults.nic.in: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, एचपीबीओएसई ने आज 28 जून, 2022 को कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HPBOSE HP Board 10th Result 2022 Out: घोषित हुआ हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

HPBOSE HP Board 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, एचपीबीओएसई ने आज 28 जून, 2022 को कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। HPBOSE 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा का इंतजार छात्र बीते लम्बें समय से कर रहे थे। छात्र कृपया ध्यान दें आप अब HPBOSE कक्षा 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर अपने HPBOSE 10वीं के स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने एचपी बोर्ड 10वीं के परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

How to Check HPBOSE Class 10th Result 2022 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी hpbose.org पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका HPBOSE 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

बीते वर्ष 99.7 फीसदी रहा था पास प्रतिशत

पिछले साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परिणाएं रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए रिजल्ट जारी किए गए थे। बीते वर्ष एचपी बोर्ड ने 99.7 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

Read More- पंजाब बोर्ड 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने लहराया परचम, 98.02% छात्र पास

बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं में पास होने के लिए सभी छात्रों को कम से कम 30% अंक लाने की आवश्यकता है। HPBOSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा 2022 में कुल 1.16 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।



End of Article