HPBOSE HP Board 10th Result 2022 at www.hpbose.org, hpresults.nic.in: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज 29 जून, 2022 को जारी करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आज 11 बजे जारी हो जाएगें। जिसके साथ ही रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ छात्र SMS और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिसके बारे में नीचे इस आर्टिकल में बताया गया है।
How To Check HPBOSE Board Results 2022 Via DIGILOCKER
डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
- डिजिलॉकर की वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं, इसके साथ ही आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- फिर, वेबपेज के ऊपरी बाएँ कोने में, साइन अप पर क्लिक करें।
- अपना आधार कार्ड नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, वैध मोबाइल फोन नंबर, ईमेल पता, आधार नंबर और छह अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- अपनी OTP का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब, 'शिक्षा' श्रेणी के तहत, HPBOSE 10वीं कक्षा चुनें
- अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, और परिणाम का परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
How to Check HBSE Class 12th Results Through SMS
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है ऐसे में आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अपने मोबाइल SMS एप्लीकेशन पर 'RESULTHP10' टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। आपका रिजल्ट आपको नंबर पर ही दिखाई देगा।
एक लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में कुल 1.16 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। जिसके बाद से ही 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


