HBSE 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी, जानें कैसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 12:49 PM IST

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड, एचबीएसई ने 10वीं व 12वीं की कक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। फिलहाल रिजल्ट की डेट को लेकर बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं कक्षा के परिणाम 15 जून वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम 20 जून को जारी किए जा सकते हैं। 

HBSE 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी, जानें कैसे करें चेक

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा जल्द ही एचबीएसई 12वीं व 10वीं के परिणाम 2022 (HBSE 10th ,12th Result Date)  को जारी कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा बोर्ड, 10वीं 12वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम जून में ही जारी कर सकता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर फिलहाल किसी एक डेट के चयन नहीं किया गया है। छात्र हरियाणा बोर्ड के परिणाम दिनांक, समय से जुड़ी अपडेट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।

इस दिन 10वीं व 12वीं का रिजल्ट हो सकता है जारी
पिछले अपडेट के अनुसार, हरियाणा बोर्ड, एचबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा बोर्ड ने 10वी व 12वीं के नतीजों की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। जिस कारण अब परिणाम जारी करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  एचबीएसई 10 वीं के परिणाम 2022 के 15 जून तक और एचबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 के 20 जून, 2022 तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, छात्र कृपया ध्यान दें कि बीएसईएच ने आधिकारिक तौर पर अभी तक परिणाम की तारीख पर कोई सूचना जारी नहीं की है। 

रिजल्ट की डेट को लेकर पहले ही सूचित कर सकता है एचबीएसई
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एचबीएसई 12वीं 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा, बोर्ड पहले ही कर सकता है। कोरोना महामारी के बाद धीरे धीरे अब सामान्य स्थिति फिर से बहाल हो रही है, जिस कारण से बीएसईएच भी 10 वीं 12 वीं के परिणाम की तारीख पहले ही घोषित कर सकती है। एचबीएसई 10 वीं 12 वीं के परिणाम से संबंधित हर एक अपडेट यहां उपलब्ध कराए जाएंगे।

End of Article