HBSE 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कब आएंगे, क्या हैं पास मार्क्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 12:49 PM IST

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Kab Aayega Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना है। यहां देखें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है और पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए होंगे।

HBSE 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कब आएंगे, क्या हैं पास मार्क्स

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: इन दिनों तमाम राज्यों के बोर्ड रिजल्ट आ रहे हैं। ऐसे में हरियाणा बोर्ड के छात्र भी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड की ओर से 2022 की परीक्षाओं के नतीजे (hbse result 2022) जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड अपनी ओर से इसकी तैयारी कर रहा है। बता दें कि हरियाणा बोर्ड के नतीजे इसकी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी होंगे। जहां तक जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक बोर्ड 10वीं ( haryana board 10th result 2022) और 12वीं (haryana board 12th result 2022 date) की परीक्षाओं के नतीजे एक दिन में जारी नहीं करेगा। बल्कि दोनों नतीजों को 2 से 3 दिन के अंतर पर रिलीज किया जाएगा। 

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट को किस दिन जारी करेगा, इसकी तारीख कुछ दिन पहले जरूर छात्रों के साथ साझा की जाएगी। वैसे पिछले कुछ साल के ट्रेंड बताते हैं कि हरियाणा बोर्ड की ओर परीक्षाओं के 40 से 50 दिन के बाद रिजल्ट रिलीज किए जाते हैं। साल 2022 में हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल को और 12वीं की परीक्षाएं 27 अप्रैल को पूरी हुई थीं। ऐसे में यही उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड इन एग्जाम के रिजल्ट जून महीने में जारी करेगा। बहुत संभावना है कि ये रिजल्ट 15 जून को आएं।

Haryana Board BSEH 10th 12th Result पर यहां देखें जरूरी जानकारी 

बोर्ड का नाम Haryana Board of School Education
कौन सा सेशन है 2021-22
एग्जाम कब हुए थे मार्च 2022 से अप्रैल 2022 के बीच
नतीजे कब आएंगे  जल्द सूचना जारी होगी
कैसे देख सकेंगे रिजल्ट वेबसाइट और एसएमएस से
वेबसाइट का लिंक  bseh.org.in/ 
बोर्ड का ऑफिस कहां है भिवानी, हरियाणा में


Haryana Board BSEH 10th 12th Result: पास होने के लिए नंबर 

छात्रों को बता दें कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सिर्फ बैठने भर से पास नहीं हो सकेंगे। पास होने के लिए छात्रों कम से कम 30 प्रतिशत तक नंबर पाने होंगे। हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम के नतीजों पर लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें। 

End of Article