FMGE 2022 result Declared: जारी हुआ FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट, natboard.edu.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 07:20 PM IST

FMGE 2022 result Released at natboard.edu.in: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देख सकते हैं।

FMGE 2022 result Declared: जारी हुआ FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट, natboard.edu.in पर ऐसे करें चेक

FMGE 2022 result Released at natboard.edu.in: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र रिजल्ट का लम्बे समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देख सकते हैं। 

हालांकि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि वह अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 7 जुलाई, 2022 से FMGE, जून 2022 सत्र के लिए डाउनलोड कर सकेंगे। व्यक्तिगत स्कोर कार्ड nbe.edu.in पर उपलब्ध होंगे।

How to Download FMGE Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं 
  • अब होम पेज पर, 'स्क्रीनिंग टेस्ट' विकल्प के तहत 'FMGE' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके फोन या लैपटॉप में एक नई विंडो खुलेगी। 
  • FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • बाद के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिनके फेस आईडी अंडर वेरिफिकेशन हैं या फिर जिन्हें अदालती मामले और जिन उम्मीदवारों की सुरक्षा क्लीयरेंस फिलहाल अटकी हुई  है, उनके परिणाम फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। FMGE, जून 2022 सत्र के पास प्रमाण पत्र का व्यक्तिगत वितरण के बारे में अलग से नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।

बता दें कि 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई परीक्षा के लिए दिसंबर 2021 सत्र के परिणाम 29 दिसंबर, 2021 को घोषित किए गए थे। एनबीई ने 5 जनवरी, 2022 को स्कोर कार्ड जारी किए थे। FMGE परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसका एक पेपर होता है, जिसमें 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, इसके साथ ही परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

End of Article