CUET PG Result 2022: कल इस समय जारी होंगे सीयूईटी पीजी के परिणाम, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 01:31 PM IST

CUET PG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 25 सितंबर 2022 को सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षा 1 सितंबर से 07 सितंबर 2022 तक निर्धारित थी।

CUET PG Result 2022: कल इस समय जारी होंगे सीयूईटी पीजी के परिणाम, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

CUET PG Result 2022, cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज यानी 24 सितंबर 2022 को सीयूईटी पीजी की फाइनल आंसर की जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि, कल यानी 25 सितंबर 2022 को सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षा 1 सितंबर से 7 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

सीयूईटी पीजी की परीक्षा देश के 500 शहरों और विदेश के 13 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 3 लाख 57 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। बता दें सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर की 16 सितंबर को जारी की गई गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 18 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया था। वहीं एनटीए ने आपत्तियों का निपटारा करने के बाद आज फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CUET PG Result 2022, यहां करें चेक

  • CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य व केंद्र सरकार के विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही विश्वविद्यालयों के पोर्टल पर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिला हेतु पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा।

End of Article