CUET PG फाइनल आंसर की cuet.nta.nic.in पर हुई जारी, डाउनलोड डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 01:40 PM IST

CUET PG फाइनल आंसर की 2022 को जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जो भी उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG फाइनल आंसर की cuet.nta.nic.in पर हुई जारी, डाउनलोड डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET PG Final Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की 2022 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 2022 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कार्यक्रमों को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in की मदद से अंतिम आंसर की चेक कर सकते हैं। परीक्षा 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10, 11 और 12 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी।

सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की का लिंक: CUET PG Final Answer Key Link

प्रोविजनल अनंतिम उत्तर कुंजी 16 सितंबर, 2022 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की लास्ट डेट 18 सितंबर, 2022 तक थी।

CUET PG फाइनल आंसर की 2022: कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार जो आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

  1. सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध CUET PG फाइनल आंसर की 2022 लिंक को क्लिक करें।
  3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने उत्तर चेक कर सकते हैं।
  4. पेज डाउनलोड कर आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CUET PG का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरण देख सकते हैं। इस संबंध में आगे की प्रक्रिया के अपडेट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है और सीयूईटी पीजी परिणाम का इंतजार भी बहुत ही जल्द खत्म होगा। परिणाम को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करते रहें।

End of Article