CBSE 10th and 12th Result 2022: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, अधिकारियों ने दिए संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 02:19 PM IST

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

CBSE 10th and 12th Result 2022: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, अधिकारियों ने दिए संकेत

CBSE Class 10th and 12th Results 2022 Kab Ayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को लेकर छात्र बीते कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई की डेट और समय को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम जुलाई के पहले व दूसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे। 

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

रिजल्ट की डेट को लेकर अधिकारियों ने किया इशारा

सीबीएसई के कक्षा 10वीं के सभी छात्र उम्मीद जता रहे हैं कि सीबीएसई रिजल्ट की डेट को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि शिक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट 4 जुलाई को जारी हो सकते हैं। वहीं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है। छात्र कृपया ध्यान दें कि ये केवल संभावित तारिख है, अभी सीबीएसई ने इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। 

एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं, फिर कक्षा 10वीं या 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें। अब सभी छात्र कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर देख सकेंगे। छात्र कृपया ध्यान दें कि कक्षा 10वीं व 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के साथ साथ आगे के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।

बता दें कि सीबीएसई के कुल 35 लाख छात्र कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुए थे, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुई हैं। 
 

End of Article