Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा टॉपर को मिलने वाले ईनाम, जानिए यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 02:32 PM IST

Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2022 Date: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट आज, 31 मार्च शुक्रवार को जारी होने वाला है। छात्र ऑनलाइन और SMS के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा टॉपर को मिलने वाले ईनाम, जानिए यहां

Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) आज 31 मार्च को कक्षा 10वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट घोषित करने वाला है। शुक्रवार को 31 मार्च के दिन रिजल्ट किसी भी समय घोषित हो सकता है। ऐसे में टॉपर्स का भी ऐलान होगा।  बिहार बोर्ड में दूसरे बोर्ड की तुलना में टॉपर्स की चयन की प्रक्रिया बेहद अलग है। और यहां पर टॉप करने पर राज्य सरकार के तरफ से एक लाख रुपये का नकद, लैपटॉप आदि भी दिए जाते हैं। टॉपर्स चयन प्रक्रिया शुरू होने से उम्मीद है कि बोर्ड इसी महीने रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यहां जानिए टॉपर्स को लेकर कुछ विवरण।

ऐसे चुने जाते हैं टॉपर 

पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड के टॉपर पर विवाद होने के बाद , बोर्ड ने टॉपर  की चयन प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत लिखित परीक्षा के बाद, सबसे ज्यादा अंक पाने वाले 100 परीक्षार्थियों को अलग से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस बीच उनकी कॉपी भी दोबारा से चेक की जाती है। और उनकी हैंडराइटिंग का भी मिलान किया जाता है। इन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद टॉपर का चयन होता है।

पुरस्कार में नकद ईनाम के साथ ये भी

1.बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

2.दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

3. जबकि तीसरा  स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

4. चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी  को 10 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप प्रदान किया जाता है।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

दसवीं परीक्षा के परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें।

End of Article