LIVE

Bihar Board 10th Result 2022: घोषित हुए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम, यहां करें चेक और डाउनलोड करें मार्कशीट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 1, 2022, 09:59 IST

Bihar Board 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। बीएसईबी 10 रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in से देखे जा सकेंगे हालांकि, इस ब्लॉग पर रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक मौजूद हैं। करीब 17 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है, आप यहां से टॉपर्स नेम के साथ अन्य जानकारी भी पा सकेंगे

Bihar Board 10th Result 2022: घोषित हुए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम, यहां करें चेक और डाउनलोड करें मार्कशीट
Photo Credit: i-stock

Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: छात्र अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह पेपर 17 से 24 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। वैसे तो यह रिजल्ट पहले ही जारी किए जाने थे, लेकिन गणित का पेपर लीक होने की वजह से 24 मार्च को दोबारा से गणित पेपर का आयोजन किया गया, इस दौरान टॉपर्स का इंटरव्यू व रिजल्ट जारी करने की अन्य प्रक्रियाएं तेजी से चलती रहीं।

Bihar Board 10th Result 2022 Declared LIVE: Check marks here and download marksheet

आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी मैट्रिक परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया गया है, इन रिजल्ट्स की जानकारी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये दी। छात्र यहां रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक के साथ साथ अन्य अपडेट भी देख सकते हैं

APR 01, 2022 08:17 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - पहले 1 बजे आने थे परिणाम

इससे पहले बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे जारी होने थे। हालांकि, कुछ अज्ञात कारणों से, बिहार बोर्ड ने परिणाम में देरी की और इसे दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिये घोषित किया। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने सबसे तेज नतीजों को कवर किया।

APR 01, 2022 07:23 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - पिछले साल से ज्यादा रहा प्रतिशत 

बीएसईबी 10वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। इस बार कुल 16,11,099 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल टॉपर रही रामायणी रॉय जिन्होंने 487 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है। 

APR 01, 2022 06:28 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - बीएसईबी बिहार 10वीं परिणाम घोषित

बीएसईबी बिहार 10वीं परिणाम 2022 कल 31 मार्च, 2022 को घोषित किया गया। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। छात्र timesnowhindi.com/education पर जाकर संबंधित स्टोरी व रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

APR 01, 2022 00:12 IST

Bihar Board Result 2022: टाॅपर्स को मिलेगा इनाम 

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी हो गए हैं, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने यह खुलासा किया है कि वह इस परीक्षा के टॉपर्स को लैपटॉप, कैश प्राइज और किंडल ई-बुक इनाम के तौर पर देगा।
 

MAR 31, 2022 23:40 IST

Bihar Board Result: इस वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट 

छात्रों को लंबे समय से बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम का इंतजार था। ‌आज यह परिणाम जारी हो गए हैं, अपना परिणाम छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 22:54 IST

Bihar Board Result: पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया: जो छात्र अपने बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 से संतुष्ट नहीं हैं और सोचते हैं कि उन्हें अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए थे, वे अपनी उत्तर लिपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 22:34 IST

बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022: 79.88% पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम न केवल सबसे तेज है बल्कि हाल के दिनों में सबसे अच्छा भी है। परीक्षा में बैठने वाले 79.88 प्रतिशत छात्रों ने पेपर पास किया। पास प्रतिशत 2021 से मामूली उछाल है, बीते साल 78.17 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

MAR 31, 2022 22:08 IST

BSEB Class 10 Result 2022: शीर्ष 10 की सूची में 47 छात्र

बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। टॉप 10 की लिस्ट में कुल 47 छात्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सभी उपस्थित उम्मीदवारों की जांच के लिए परिणाम लिंक नीचे दिया गया है।

MAR 31, 2022 21:39 IST

Bihar Board टॉपर्स को मिलने वाले ईनाम

बीएसईबी 10वीं टॉपर्स 2022 को भी उच्च अंक और शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए नकद पुरस्कार और लैपटॉप मिलने की उम्मीद है। हर साल, बीएसईबी टॉपर्स को लैपटॉप, हजारों और लाखों के नकद पुरस्कार और यहां तक कि टैबलेट भी मिलते हैं। इस बार भी बीएसईबी और राज्य सरकार इनकी घोषणा कर सकती है।

MAR 31, 2022 21:03 IST

Bihar Board Class 10 Result Toppers: टॉप 3 रैंक वाले छात्र

पहला स्थान इस बार एक छात्रा ने हासिल किया है। आप टॉप 3 में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट देख सकते हैं।
रैंक 1: रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ
रैंक 2: सानिया कुमारी 486 अंकों के साथ
रैंक 2: विवेक कुमार थंकुर 486 अंकों के साथ
रैंक 3: प्रयाग कुमारी 485 अंकों के साथ

MAR 31, 2022 20:33 IST

बिहार कक्षा 10 के परिणाम का पिछले 4 वर्षों का पास प्रतिशत

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 80 फीसदी से कुछ कम है लेकिन यहां जानिए बीते सालों में यह प्रतिशत कितना रहा है।
2018: 68.89 प्रतिशत
2019: 80.73 प्रतिशत
2020: 80.59 प्रतिशत
2021: 78.17 प्रतिशत

MAR 31, 2022 20:03 IST

Bihar board 10th result 2022: स्पेशल एग्जाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए, बाद में बीएसईबी द्वारा एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विवरण छात्रों के साथ साझा किया जाएगा।

MAR 31, 2022 19:35 IST

BSEB 10th result 2022: स्क्रूटनी की प्रक्रिया

बिहार बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो भी छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी जल्द ही विवरण प्रकाशित करेगा। इस स्क्रूटनी की प्रक्रिया का कई छात्रों को बेसब्री के साथ इंतजार है।

MAR 31, 2022 19:33 IST

बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम: हेल्पलाइन नंबर

बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 के उम्मीदवार किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 19:15 IST

Bihar board Matric result 2022: 3 लाख से ज्यादा छात्र नहीं हुए पास

इस साल बिहार बोर्ड की ओर से आयजित हुई 10वीं की परीक्षा में 3,24,128 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा पास नहीं की है।
कुल परीक्षा में बैठे छात्र: 16,11,097
पास हुए छात्र: 12,86,968
पास प्रतिशत: 79.88 प्रतिशत

MAR 31, 2022 18:53 IST

Bihar board Matric 10th result 2022: हाईलाइट्स

कुल परीक्षा देने वाले छात्र: 16 लाख 11 हजार से ज्यादा
पास हुए: 12 लाख 86 हजार से ज्यादा
पास प्रतिशत: 79.88%

प्रथम श्रेणी से पास: 4 लाख 24 हजार से ज्यादा
दूसरे डिवीजन से पास: 5 लाख 10 हजार से ज्यादा
तीसरा डिवीजन: 3 लाख 47 हजार से ज्यादा

पुरुष छात्र पास: 6 लाख 78 हजार से ज्यादा
महिला छात्र पास: 6 लाख 08 हजार से ज्यादा

MAR 31, 2022 18:27 IST

Bihar Board 10th Result: टॉप 10 में 47 छात्र

राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस साल टॉप 10 में 47 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10 वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष करीब 80 प्रतिशत से कुछ कम परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

MAR 31, 2022 18:08 IST

Bihar Board 2022 Result: नतीजों के आंकड़ों पर एक नजर

इस साल टॉप पांच में आठ परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। उतीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में 6,78,110 छात्र हैं जबकि 6,08,861 छात्राएं शामिल हैं। इस साल 79.88 प्रतिशत यानी 12.86 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

MAR 31, 2022 17:41 IST

बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022: पास प्रतिशत 80% के नीचे

साल 2022 में बीएसईबी कक्षा 10 का पास प्रतिशत 78.8 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले साल पास प्रतिशत में करीब दो फीसदी की गिरावट आई थी। 2020 में पास प्रतिशत 80.59 प्रतिशत था।

MAR 31, 2022 17:21 IST

Bihar Board Result 2022: पासिंग मार्क्स

बिहार एजुकेशन बोर्ड में कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा पास करने के लिए एक उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इतने अंक आने पर ही परीक्षा को क्वालीफाई किया माना जाएगा।

MAR 31, 2022 17:01 IST

BSEB Class 10 Result: हेल्पलाइन नंबर

बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 के उम्मीदवार किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in या फिर biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है।

MAR 31, 2022 16:47 IST

6 लाख से अधिक लड़कियों ने बीएसईबी कक्षा 10 की पास

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 79.88 प्रतिशत दर्ज किया गया है। कुल पास प्रतिशत 79.88 प्रतिशत है। कुल 6,08,868 लड़कियों ने परीक्षा पास की। छात्र इस साल भी इसी तरह की मार्कशीट की उम्मीद कर सकते हैं जोकि उन्हें स्कूल से प्राप्त होगी। फिलहाल अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट वेबसाइट से निकाल सकते हैं।

MAR 31, 2022 16:30 IST

टॉपर को मिले इतने अंक

बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। 487/500 अंक हासिल करने वाली औरंगाबाद की रामायणी रॉय इस साल बिहार बोर्ड की टॉपर हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन सभी तथ्यों की जानकारी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी थी।

MAR 31, 2022 16:12 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - इस लिंक पर मौजूद है रिजल्ट

बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। छात्र अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे।

MAR 31, 2022 15:58 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - देखें किसने किया टॉप

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स के साथ biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष ने घोषणा की कि रामायणी रॉय ने उच्चतम अंकों के साथ 10वीं के परिणाम में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

MAR 31, 2022 15:44 IST

इस लिंक से देखें बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की हर जानकारी

बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 घोषित किया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र बिहार बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी देख सकते हैं। timesnowhindi.com/education

MAR 31, 2022 15:36 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - वेबसाइट नहीं कर रही काम

छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। फिलहाल वेबसाइट काम नहीं कर रही हैं। यहां से चेक करें परिणाम Bihar Board BSEB 10th Result 2022

MAR 31, 2022 15:27 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - बहुतों के घर में दिवाली

विजय कुमार चौधरी ने कहा ''आज बहुतों के घर में दिवाली मनाई जाएगी, जो लोग कम अंक पाएं है उन्हें सीख लेने की जरूरत है, उन्हें दोबारा और अच्छे से कोशिश करने की जरूरत है।''

MAR 31, 2022 15:22 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - मेरिट में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र से

बीएसईबी मैट्रिक का रिजल्ट कुछ मिनट पहले जारी कर दिया गया है, मेरिट में ज्यादातर छात्र व छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

MAR 31, 2022 15:11 IST

घोषित हो गए बिहार बोर्ड 10वी के परिणाम

इंतजार खत्म, आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें, यह परिणाम अभी 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए। बीते दिन यानी 30 मार्च को इस बात की आधिकारिक रूप से जानकारी दी गई थी कि परिणाम विजय कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग द्वारा 31 मार्च को जारी किए जाएंगे, छात्र अब अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in देख सकते हैं।

MAR 31, 2022 14:58 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - कुछ मिनट में अपडेट जारी

प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री के जल्द पहुंचने की उम्मीद है, उनके आते ही प्रोसीजर शुरू हो जाएगा, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी अगले 5 मिनट में प्रेस कांफ्रेंस स्थल पर पहुंच सकते हैं।
 

MAR 31, 2022 14:47 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - यहां से देखें परिणाम

यदि एक साइट न खुले तो आप इस साइट्स की भी मदद ले सकते हैं -
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboard.ac.in
biharboardonline.com
इसके अलावा आप timesnowhindi.com/education से भी सभी जरूरी जानकारी व डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

MAR 31, 2022 14:40 IST

Sarkari Result Live - इतने अंक लाना है जरूरी

छात्रों को अपने बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 में 'पास' होने के लिए, सभी विषयों में व्यक्तिगत रूप से 30% अंक प्राप्त करने चाहिए। जिन लोगों ने विषयों को पास नहीं किया है, उन्हें परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा को कंपार्टमेंट परीक्षा के नाम से जाना जाता है।

MAR 31, 2022 14:23 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट लिंक

बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा आज दोपहर 3 बजे बिहार के बीएसईबी अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री द्वारा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने व रिजल्ट लिंक के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, इसी पेज पर सबसे पहले रिजल्ट लिंक दिया जाएगा।

MAR 31, 2022 14:13 IST

biharboardonline.bihar.gov.in - बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 जल्द

बीएसईबी ने आज बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे स्थगित कर दिए हैं। घबराइये नहीं, यह नतीजे सिर्फ कुछ देर के लिए स्थगित किए गए हैं, रिजल्ट आज ही और कुछ मिनट में जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस अब 3 बजे होगी, जिसमें रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परिणाम, पासिंग मार्क्स व अन्य जानकारी के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। 

MAR 31, 2022 14:00 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - 10वीं का रिजल्ट जल्द

बीएसईबी बिहार 10वीं का परिणाम 2022 बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा 31 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने में देरी हुई है और अब यह आज दोपहर ३ बजे तक जारी किए जाएंगे। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। परिणाम लिंक timesnowhindi.com/education पर भी दिया गया है।

MAR 31, 2022 13:50 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - ऑफलाइन माध्यम से देखें रिजल्ट

बीएसईबी छात्रों को उनके बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम की जांच करने के लिए एक ऑफलाइन एसएमएस सुविधा प्रदान करता है। एक बार घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए "BIHAR10 (स्पेस) रोल-नंबर" को 562563 पर टेक्स्ट कर सकते हैं।
 

MAR 31, 2022 13:40 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 ऐसे करें चेक

बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

MAR 31, 2022 13:30 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - आया था आधिकारिक ट्वीट

छात्र ध्यान दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की जानकारी दी जाएगी। कल जारी हुए एक आधिकारिक ट्वीट में बताया गया था कि रिजल्ट आज 1 बजे जारी किया जाएगा, हालांकि अभी तक जारी नहीं हुआ लेकिन कुछ ही देर में जारी होगा। लेटेस्ट जानकारी के लिए साथ बने रहें।

MAR 31, 2022 13:20 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - ऐसे तैया किया गया रिजल्ट

बीएसईबी ने 8 मार्च को वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। इसी आंसर की के आधार पर बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी किया गया है।

MAR 31, 2022 13:08 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - सबसे तेज नतीजे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना जारी करने जा रहे हैं 10वीं कक्षा के ​परिणाम, तुरंत चेक करने के लिए हमारे साथ बने रहें, यहां सबसे तेज नतीजे दिए जाएंगे। यदि results.biharboardonline.com नहीं खुल रही है तो परेशान न हों, इसी पेज पर कुछ ही देर में हम डायरेक्ट लिंक देने वाले हैं।

MAR 31, 2022 13:01 IST

Sarkari Result Live -आपत्तियां उठाने का मिला था मौका

17 फरवरी से 24 के बीच आयोजित 10वीं परीक्षा में जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, उनकी आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

MAR 31, 2022 12:54 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - कंपाटर्मेंट परीक्षा के बारे में

जो छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें कंपाटर्मेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। लेकिन ध्यान रहे, बाद की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। यानी अगर आपने पहले 50 अंक पाए है, और कंपाटर्मेंट में 45 पाते हैं तो 45 को अंतिम अंक मानकर सर्टिफिकेशन तैयार किया जाएगा।

MAR 31, 2022 12:33 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - सुबह से ठप है वेबसाइट

Bihar Board BSEB 10th Result 2022 जारी होने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in इस वेबसाइट से परिणाम देख पाएंगे, लेकिन यह साइट सुबह से ठप है यानी कई बार रिफ्रेश करने पर भी नहीं खुल रही है, हो सकता है या इस पर काम चल रहा हो या फिर ओवरलोड की वजह से ऐसा हो सकता है। खेर डायरेक्ट लिंक के लिए यहां बने रहें।

MAR 31, 2022 12:14 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - परीक्षा समय में हुआ बदलाव?

बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 को के समय में बदलाव कर दिया गया है और इसे दोपहर 3 बजे घोषित किया जा सकता है, हालांकि य​ह एक रिपोर्ट के अनुसार खबर है, इस पर आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। फिलहाज इस पेज से जुड़े रहिए क्योंकि पुख्ता होते ही आपको जानकारी दी जाएगी।

MAR 31, 2022 12:00 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - ऑनलाइन आएंगे परिणाम

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यह परिणाम भी 12वीं की तरह ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 11:46 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - जरूरी सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि जब परिणाम घोषित किया जाएगा, तो वे अपने प्रवेश पत्र संभाल कर रखें क्योंकि उन्हें ई-मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। रोल नंबर की जानकारी आपको प्रवेश पत्र से मिल जाएगी।
 

MAR 31, 2022 11:30 IST

Bihar Board 10th Result 2022 — रिजल्ट किसी भी समय

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं। राज्य में लगभग 17 लाख छात्रों ने इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक।

MAR 31, 2022 11:18 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - दोबारा क्यों हुआ गणित का पेपर

एक पेपर लीक के बाद, मोतिहारी जिले के छात्रों के लिए मैट्रिक का पेपर रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने 24 मार्च को इन छात्रों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद से ही रिजल्ट आने के कयास तेज होने लगे थे। बहरहाल, यह परिणाम आज biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

MAR 31, 2022 11:03 IST

Sarkari Result Live - कितने समय जारी होगा परिणाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 2022 दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा, इस परीक्षा की आंसर की 8 मार्च को जारी की गई थी, जबकि 11 मार्च तक आपत्ति उठाने का समय दिया गया था, यह आपत्ति भी Bihar School Examination Board (BSEB) की आधिकारिक साइट से उठाना था।

MAR 31, 2022 10:46 IST

bihar board matric result 2022 - विजय कुमार चौधरी देंगे जानकारी

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 1 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे घोषित करेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जाने की जरूरज है।

MAR 31, 2022 10:27 IST

bihar board 10th result 2022 - रिजल्ट में इसलिए हुई देरी

राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन गणित की परीक्षा लीक होने की वजह से मोतिहारी जिले में दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया गया, अब इस परीक्षा को फाइनल परिणाम में जोड़ दिया गया है और रिजल्ट कुछ देर मे जारी किए जाने वाले हैं। 

MAR 31, 2022 10:15 IST

bihar board 10th result 2022 - डायरेक्ट लिंक से देख सकेंगे रिजल्ट

मैट्रिक वार्षिक परीक्ष, 2022 के परीक्षाफल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे, आप इस पेज पर डायरेक्ट लिंक से BSEB मैट्रिक कक्षा 10 का परिणाम देख सकेंगे, रिजल्ट के बाद टॉपर्स सूची भी जारी कर दी जाएगी।

MAR 31, 2022 10:05 IST

bihar board matric result 2022 - घोषित होने वाले हैं परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी बिहार 10वीं का रिजल्ट 2022 कुछ देर में घोषित करेगा। कक्षा 10 या मैट्रिक की परीक्षा दोपहर 1 बजे घोषित की जाएगी। उम्मीदवार जो राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
 

MAR 31, 2022 09:31 IST

bihar board matric result 2022 - आनंद किशोर ने जारी किया था आधिकारिक ट्वीट

कल यानी 30 मार्च को एक आधिकारिक ट्वीट किया गया था, जिसमें यह बताया गया कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को दिन में 1 बजे जारी होगा। यह ट्वीट श्री आनंद किशोर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने जारी किया था।

MAR 31, 2022 09:11 IST

bihar board 10th result 2022 - आपत्ति के आधार पर रिजल्ट किया गया तैयार

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की उत्तर कुंजी 2022 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए 8 मार्च 2022 को जारी की गई थी। छात्रों के पास बीएसईबी मैट्रिक या कक्षा 10 परीक्षा उत्तर कुंजी 2022 के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 मार्च था। बता दें, आपत्ति के आधार पर रिजल्ट किया गया है, इस परीक्षा के परिणम कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं, सबसे तेज नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहें।

MAR 31, 2022 08:58 IST

bihar board 10th result 2022 - 17 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

इस साल, बिहार में लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। प्रश्नपत्र 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

MAR 31, 2022 08:24 IST

bihar board matric result 2022 - सोशल मीडिया पर आई रिजल्ट की जानकारी

BSEB ने कल यानी 30 मार्च, 2022 को अपने सोशल मीडिया पेजों पर 10वीं के परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में एक आधिकारिक अपडेट दिया था, जिसके बाद से सभी छात्र एलर्ट हैं, ऐसे में साइट ओवरलोड के कारण बैठ सकती है, इसलिए कोशिश करें, इस पेज को विजिट करते रहें, क्योंकि यहां डायरेक्ट लिंक मिलेगा।

MAR 31, 2022 08:01 IST

Sarkari Result Live - बीएसईबी 10वीं टॉपर्स की भी घोषणा आज

2022 के लिए बीएसईबी 10वीं टॉपर्स की भी घोषणा आज दोपहर 1 बजे की जाएगी। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स की सूची की घोषणा करेंगे। रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट 
व लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

MAR 31, 2022 07:40 IST

2019 में सिमुलतला के सावन राज बने थे टॉपर 

2019 में सिमुलतला स्‍कूल के सावन राज भारती ने 97.2 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया था। बिहार मैट्रिक परीक्षा के टॉप टेन टॉपरों की लिस्ट में 18 छात्र शामिल थे, जिनमें से 16 विद्यार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के थे। 

MAR 31, 2022 07:21 IST

Bihar Board 10th Result 2022 : 10वीं पास करने के बाद चुननी होगी स्ट्रीम

Bihar Board 10th Result 2022 जारी होने के बाद 10वीं पास करने वाले छात्रों को 11वीं में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स स्ट्रीम में से किसी एक को चुनना होगा। यह किसी भी छात्र के लिए अहम फैसला होता है क्योंकि यही उसका करियर तय करता है। छात्रों को सलाह है कि वह रूचि के हिसाब स्ट्रीम चुनें। 

MAR 31, 2022 07:17 IST

BSEB 10th Result 2022 : पिछले वर्ष 78.17 फीसदी हुए थे पास

बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2020-21 में मैट्रिक परीक्षा में 78.17 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। 2020 में 80.59 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। साल 2019 की मैट्रिक परीक्षा में 80.73 फीसदी और 2018 में 68.89 प्रतिशत और 2017 के एग्जाम में 50.12 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे।

MAR 31, 2022 06:57 IST

Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड हेल्पलाइन

बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट से संबंधित कोई परेशानी आए या रिजल्‍ट में कोई त्रुटि होने पर छात्र BSEB की हेल्‍पलाइन नंबर 6122230009 पर या info@biharboardonline.com पर संपर्क कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 06:46 IST

लगभग 17 लाख छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

बिहार में साल 2022 की परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 8 मार्च को, बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की जारी की गई थी, और उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 मार्च, 2022 तक का समय था। अब 31 मार्च को आखिरकार रिजल्ट आने वाला है।

MAR 31, 2022 06:30 IST

पिछले साल 3 छात्र थे बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर

बीते साल की बात करें तो पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 2021 में बिहार बोर्ड की 10वीं की फाइनल परीक्षा में 500 में से 484 अंक हासिल कर टॉप किया था। दूसरा स्थान 7 छात्रों ने साझा किया, जिन्होंने 483 अंक प्राप्त किए थे। BSEB उन कुछ बोर्डों में से एक था, जिन्होंने 2021 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी, जबकि अधिकांश अन्य बोर्डों ने COVID-19 की दूसरी लहर को देखते हुए इसे रद्द कर दिया था।

MAR 31, 2022 06:15 IST

आज है रिजल्ट का दिन

कई दिनों से बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र इस असमंजस में थे कि कब उनका रिजल्ट आएगा और अब वह दिन आ गया है जब परिणाम आने वाला है। आज दोपहर 1 बजे बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर BSEB 10TH Board result जारी किया जाएगा। 

MAR 31, 2022 00:02 IST

Bihar Board 10th Result: शिक्षा मंत्री ही घोषित करेंगे परिणाम

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी खुद परिणाम घोषित करेंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग मंत्री की ओर से ही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी किया था जोकि अब तक सबसे अच्छा रहा था। बिहार बोर्ड इंटर टॉपर की बात करें तो आर्ट्स में गोपालगंज के संगम राज, कॉमर्स में अंकित कुमार और साइंस में नवादा के सौरव कुमार ने टॉपर थे।

MAR 30, 2022 23:33 IST

How to check Bihar Board Result: ऐसे चेक करें 10वीं के परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 . सबमिट करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें।

MAR 30, 2022 23:03 IST

Bihar Board Matric Result: डायरेक्ट लिंक

बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं मैट्रिक परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा। बिहार एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है जिस पर आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

MAR 30, 2022 22:31 IST

Bihar Board Result: इन छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल नहीं करने वालों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करने का दूसरा मौका दिया जाएगा, जो परिणाम जारी होने के बाद आयोजित की जाएगी।

MAR 30, 2022 21:59 IST

BSEB Class 10th Result: मार्कशीट में देखें ये विवरण

बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 की मार्कशीट में नाम, रोल कोड और छात्रों का रोल नंबर, छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रत्येक विषय में अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी।

MAR 30, 2022 21:32 IST

BSEB class 10th result: छात्रों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक

बिहार बोर्ड के छात्रों को बीएसईबी 10वीं की अंतिम परीक्षा पास करने के लिए सभी व्यक्तिगत विषयों में परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

MAR 30, 2022 21:01 IST

Biharboardonline.bihar.gov.in 10वीं परिणाम 2022: वैकल्पिक वेबसाइट्स

बिहार बोर्ड के छात्रों को पता होना चाहिए कि biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा, कुछ अन्य अनौपचारिक वेबसाइट्स भी बिहार बोर्ड के रिजल्ट की मेजबानी कर सकती हैं। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि प्रामाणिकता के लिए केवल बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

MAR 30, 2022 20:37 IST

Bihar board Matric result 2022: ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

MAR 30, 2022 20:04 IST

बीएसईबी, बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 की तारीख, समय घोषित

BSEB ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर दी है।

बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 की तारीख: 31 मार्च।
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 समय: दोपहर 1 बजे।

MAR 30, 2022 19:31 IST

बिहार बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स

बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित होगा। बीएसईबी 10वीं रिजल्ट टाइम्स नाउ नवभारत के इस पेज पर भी चेक कर सकेंगे।

MAR 30, 2022 19:08 IST

Bihar Board 10th Result: रिकॉर्ड समय में जारी हो रहा रिजल्ट

साल 2021 में, बीएसईबी 10 वीं का परिणाम 24 फरवरी को बीएसईबी मैट्रिक परीक्षाओं की समाप्ति के 40 दिन बाद 5 अप्रैल, 2021 को जारी किया गया था। इस साल, बोर्ड रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी करने में कामयाब रहा है।

MAR 30, 2022 18:52 IST

Bihar Board Result 2022: दोबारा हुआ था गणित का पेपर

बिहार बोर्ड ने 24 मार्च 2022 को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक गणित का पेपर आयोजित किया था। कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी को गणित के पेपर से शुरू हुई थी। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले, कक्षा 10 का गणित का प्रश्न पत्र कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा था। हालांकि, बीएसईबी ने पुष्टि नहीं की कि यह मूल कक्षा 10 का गणित का प्रश्न पत्र था या नहीं। परीक्षा के एक दिन बाद, बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा 2022 में कदाचार का उपयोग करने के लिए 100 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था।

MAR 30, 2022 18:09 IST

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा परिणाम

बिहार बोर्ड यानी BSEB कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा के परिणामों की औपचारिक रूप से घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सीधा लिंक यानी डायरेक्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा।

MAR 30, 2022 17:34 IST

Bihar Board 10th Result Date: बीएसईबी का आधिकारिक नोटिस

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे के समय मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट को घोषित किया जाएगा।
MAR 30, 2022 16:59 IST

BSEB, Bihar Board 10th Result Date: बोर्ड ने की रिजल्ट डेट की घोषणा

बीएसईबी यानी बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की नई डेट सामने आ चुकी है और इस नए अपडेट के अनुसार 31 अप्रैल 2022 को बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम जारी किया जाएगा।

MAR 30, 2022 16:31 IST

BSEB 10th Class Result: पासिंग क्राईटीरिया

बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार को कम से कम 30 मार्क्स प्राप्त करने की जरूरत होगी। इसके लिए उन्हें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने को लेकर व्यक्तिगत विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना चाहिए।

MAR 30, 2022 16:08 IST

BSEB 10वीं रिजल्ट 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम ऐसे करें डाउनलोड

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर रिजल्ट का लिंक उपलब्ध होगा।
उस पर क्लिक करें और आवश्यक लॉग इन विवरण दर्ज करें।
अगले पेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट सबमिट करें और देखें।

MAR 30, 2022 16:04 IST

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड रिजल्ट के लिए वेबसाइट्स

नीचे दी गई वेबसाइट्स की मदद से आप बिहार बोर्ड के रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नतीजों के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

MAR 30, 2022 15:21 IST

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: मार्कशीट पर विवरण

बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 की मार्कशीट में नाम, रोल कोड और रोल नंबर, छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रत्येक विषय में अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी।

MAR 30, 2022 14:48 IST

bihar board 10th result 2022 - आ सकता है आधिकारिक ट्वीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 10 टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसका लिंक आप इस पेज से पा सकेंगे। संभवत: 12वीं कक्षा के परिणाम की तरह BSEB 10 रिजल्ट से पहले आधिकारिक ट्वीट किया जा सकता है, जिसमें रिजल्ट जारी करने की सटीक टाइमिंग बताई जा सकती है। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट के लिए साथ बने रहें।

MAR 30, 2022 14:35 IST

bihar board 10th result 2022 - ऑनलाइन जारी होंगे रिजल्ट

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यह परिणाम भी 12वीं की तरह ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। धैर्य बनाए रहें, हम यहां तुंरत डायरेक्ट लिंक उपलबध करा देंगे।

MAR 30, 2022 13:51 IST

bihar board matric result 2022 - कब तक जारी हो सकता है परिणाम

इस समय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा यही सर्च किया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 कब आयेगा? लेकिन समय या दिन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए हम लगातार रिजल्ट को ट्रैक कर रहे हैंं, ताकि आप तेजी से अपडेट रह सकें।

MAR 30, 2022 12:28 IST

bihar board 10th result 2022 - बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 कब आयेगा

बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 आज घोषित होने की उम्मीद है। घोषणा के समय के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर, मैट्रिक के परिणाम शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद की जा सकती है। खैर, आप तक तेजी से अपडेट दिए जाएंगे और तुरंत डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।

MAR 30, 2022 11:58 IST

Sarkari Result Live - न्यूनतम अंक के बारे में

BSEB 10वीं परीक्षा 2022 को पास करने के लिए या इस परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक 30 है यानी छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 30% अंकों की आवश्यकता होगी। 30% से कम स्कोर करने वाले छात्रों को परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा देने का कंपार्टमेंट परीक्षा के रूप में दूसरा मौका दिया जाएगा।

MAR 30, 2022 11:13 IST

Sarkari Result Live - इन लिंक पर रखें नजर

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जैसे ही​ रिजल्ट जारी करेगा, इसे आप Biharboardonline.bihar.gov.in से देख पाएंगे। हालांकि कुछ और साइट भी हैं जहां से आप जानकारी पा सकते हैं जैसे Biharboardonline.com
Bsebinterestedu.in
बता दें, आप उपरोक्त पेज के साथ साथ संबंधित अन्य जानकारी व आर्टिकल के लिए timesnowhindi.com/education पर भी विजिट करते रहें।

MAR 30, 2022 10:27 IST

bihar board matric result 2022 - जल्द आने वाली है आधिकारिक जानकारी

बीएसईबी द्वारा जल्द ही बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 घोषित करने की उम्मीद है। जो छात्र मैट्रिक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही आधिकारिक जानकारी मिल सकती है, सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट जारी करने का प्रोसेस अंतिम चरण की ओर है।

MAR 30, 2022 09:59 IST

bihar board 10th result 2022 - 25 तारीख से इसलिए बनी है रिजल्ट आने की संभावना

बिहार बोर्ड के छात्रों ने 25 मार्च, 2022 से 'बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा' जैसे सवालों के जरिये सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है, बताते चलें, कि 25 तारीख कोई आधिकारिक तारीख नहीं थी, लेकिन 24 तारीख को गणित पेपर का दोबारा से आयोजन हुआ था, जिसके चलते अगले दिन से रिजल्ट को लेकर कयास तेज होने लगे थे।

MAR 30, 2022 09:20 IST

कभी भी रिजल्ट को लेकर आ सकता है अपडेट

बीएसईबी कक्षा 10 का परिणाम पहले जारी किया जा सकता था, लेकिन कक्षा 10 का गणित पेपर लीक हो जाने की वजह से ऐसा नहीं हुआ। गणित का पेपर 17 फरवरी, 2022 को आयोजित किया गया था जो कि लीक हो गया था, इसके बाद 24 मार्च को दोबारा से गणित पेपर का आयोजन किया गया था। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट प्रोसेस अंतिम चरण है और कभी भी रिजल्ट को लेकर अपडेट आ सकता है।

MAR 30, 2022 08:52 IST

Bihar Board 10th Result 2022 Live - रिजल्ट प्रोसेस अंतिम दौर में

बिहार बोर्ड की तरफ से 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक 10वीं परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान गणित का पेपर लीक हो गया तो बोर्ड ने 24 मार्च को दोबारा से गणित का पेपर आयोजित किया, सूत्र के अनुसार, रिजल्ट की तैयारियां हो चुकी हैं, बस ​गणित पेपर के अंकों को जोड़ने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

MAR 30, 2022 08:46 IST

Sarkari Result Live - कब जारी होगा परिणाम

एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 2022 आज जारी हो सकता है, यह रिजल्ट शाम 3 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

MAR 30, 2022 08:45 IST

Sarkari Result Live -आपत्तियां उठाने का मिला था मौका

17 फरवरी से 24 के बीच आयोजित 10वीं परीक्षा में जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, उनकी आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।