एजुकेशन

CHSL Recruitment 2026 : 10वीं-12वीं पास के लिए सीएचएसल में बंपर भर्ती, कब शुरू होंगे आवेदन ?

CHSL Recruitment 2026 : इस भर्ती के लिए 15 जून 2026 दोपहर 12 बजे से आवेदन शुरू हो जाएंगे और 5 जुलाई 2026 तक चलेंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट erecruitment.andamannicobar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 716 खाली पदों को 38 अलग-अलग विभागों में बांटा गया है।

Image

Andaman and Nicobar Administration CHSL Recruitment 2026

गे।CHSL Recruitment 2026 : अंडमान और निकोबार प्रशासन ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका दिया गया है। प्रशासन द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग विभागों में Group-B (NG) और Group C के कुल 716 खाली पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती मुहिम केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित की जा रही है।

कब तक होंगे आवेदन ? CHSL Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए 15 जून 2026 दोपहर 12 बजे से आवेदन शुरू हो जाएंगे और 5 जुलाई 2026 तक चलेंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट erecruitment.andamannicobar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 716 खाली पदों को 38 अलग-अलग विभागों में बांटा गया है। इनमें लोअर ग्रेड क्लर्क के 426 पद, फॉरेस्टर के 36 पद, स्टेनोग्राफर के 33 पद, विलेज लेवल वर्कर को 28 पद, मास्टर फर्स्ट क्लास 26 पद, टैली क्लर्क के 23 पद और इसके अलावा मरीन रेडियो ऑपरेटर और पटवारी सहित 30 से भी ज्यादा पद शामिल हैं।

जानें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार उम्मीदवारों का 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या फिर स्नातक पास होना जरूरी है। आवेदन की लास्ट डेट तक उम्मीदवार की आयु 18 से 33/38 साल के बीच होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी ?

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 2 से पे लेवल 6 तक 19,900 से लेकर 1,42,400 रुपये सैलरी मिलेगी। साथ ही मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं और प्रशासन के नियमों के मुताबिक अन्य लाभ भी दिये जाएंगे।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन ?

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। Tier-1 में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, Tier 2 में फिजिकल, स्किल या फिर ट्रेड टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रकिया होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article