AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आज यानी 19 जून को एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा (BSc Nursing Exam 2026) के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। एम्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के हॉल टिकट अपलोड किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवाक अब आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 (BSc Nursing Admit Card 2026) डाउनलोड कर पाएंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
कब होगी बीएससी नर्सिंग परीक्षा?
एम्स द्वारा बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 का आयोजन 27 जून को किया जाएगा। परीक्षा में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं। इसलिए छात्रों में एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या है बिहार मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट पास योजना, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
एडमिट कार्ड पर होगी यह महत्वपूर्ण जानकारी
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा एडमिट कार्ड निम्नलिखित जानकारी होगी -
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर या आवेदन संख्या
- परीक्षा की डेट
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एम्स की हेल्पलाइन पर संपर्क करें और परीक्षा से पहले उसमें आवश्यक सुधार करवाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से करीब 30 मिनट या 1 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NTA का अलर्ट: WhatsApp, SMS और ईमेल पर NTA के नाम से आ रहे मैसेज, ऐसे करें असली या फेक की पहचान
कैसे करें बीएससी नर्सिंग परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड?
एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर रजिस्ट्रेशन आईडी, कोड और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के प्रवेश निषेध है। परीक्षा हॉल टिकट के साथ एक वैध आईडी प्रूफ साथ ले जाएं।
