एजुकेशन

NTA का अलर्ट: WhatsApp, SMS और ईमेल पर NTA के नाम से आ रहे मैसेज, ऐसे करें असली या फेक की पहचान

NTA NEET UG Re Exam 2026: नीट री एग्जाम से पहले एनटीए ने छात्रों को अलर्ट किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को फर्जी सेंदेशों व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी गाइंडलाइंस जारी किए हैं। यहां आप जान सकते हैं।

Image

NTA Alert असली या फेक मैसेज, ऐसे करें पहचान

NTA NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों को अलर्ट किया है। एजेंसी ने बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले री एग्जाम से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों को डायरेक्ट वॉट्सऐप, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। ऐसे में एनटीए ने उम्मीदवारों को फर्जी सेंदेशों व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

NTA NEET UG Re Exam 2026: एनटीए के मैसेज की कैसे करें पहचान

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एनटीए की ओर से भेजे गए एसएमएस ऑफिशियल सेंडर आईडी NICPEP से आएगा। वहीं ईमेल no-reply.neet.nta@nic.in एकमात्र इस आईडी से आएगा। साथ ही ध्यान रहे एनटीए कोई भी पेमेंट करने के लिए नहीं कहता है। एग्जाम पेपर, आंसर की या "लीक" हुआ मटीरियल नहीं भेजेगा। लिंक के ज़रिए आपका एडमिट कार्ड शेयर नहीं करेगा। अगर आपको इस प्रकार का कोई भी मैसेज मिले, तो उस पर क्लिक न करें। उसकी रिपोर्ट करें। सतर्क रहें। सुरक्षित रहें। इस बात की जानकारी एनटीए ने ट्वीट कर दी है।

वॉट्सऐप पर सही या फेक मैसेज की पहचान

वहीं अपको बता दें कि एनटीए अब रविवार, 21 जून 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सीधे WhatsApp पर परीक्षा से जुड़े अपडेट और सेंटर की जानकारी भेज रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों व अभिभावकों के लिए सबसे जरूरी है कि इस मैसेज की पहचान कैसे करें। यहां आप जान सकते हैं।

  • एनटीए सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट से+91 78279 80287 वॉट्सऐप करता है।
  • नीला वेरिफाइड टिक + नाम "National Testing Agency" देखें।
  • यह सिर्फ ब्रॉडकास्ट चैनल है। हम आपसे जवाब देने, OTP/पर्सनल जानकारी शेयर करने या पेमेंट करने के लिए नहीं कहेंगे। "NTA" का कोई भी मैसेज जो ऐसा करने को कहे, वह फ्रॉड है।
  • ध्यान रहे डमिट कार्ड सिर्फ neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें (इसे खुद टाइप करें फॉरवर्ड किए गए लिंक पर भरोसा न करें)। 3 मई वाला एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है।
  • NTA कभी भी पेपर, आंसर की या "लीक" हुआ मटीरियल नहीं भेजता है और न ही कभी पेमेंट के लिए कहता है।

यदि आपको किसी प्रकार का कोई संदिग्ध मैसेज आता है तो http://innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर मेल करें या फिर 1930 पर कॉल कर इसकी शिकायत करें।

एडमिट कार्ड कर लें डाउनलोड

बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यह साफ किया है कि जिन लोगों ने 21 जून की नीट यूजी परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। SMS/ईमेल/WhatsApp मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं।

3 मई का एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा

नीट यूजी रीएग्जाम के लिए 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं। 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट कर लेना ही काफी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article