AIBE 21 Result 2026 Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 का रिजल्ट जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AIBE 21 का नतीजा 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आ सकता है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद BCI की आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। BCI रिजल्ट से पहले AIBE 21 की फाइनल आंसर की अपलोड करेगी। प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों को जांचने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों का मूल्यांकन इसी फाइनल आंसर की के आधार पर होगा।
स्कोरकार्ड पर मिलेंगी ये डिटेल
AIBE पास करने के बाद वकीलों को प्रैक्टिस के लिए Certificate of Practice यानी CoP दिया जाता है। इसके बिना कोर्ट में वकालत नहीं की जा सकती। रिजल्ट में कोई रैंक नहीं दी जाती, सिर्फ पास या फेल का स्टेटस बताया जाता है।
स्कोरकार्ड में ये जानकारी रहेगी:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- कुल प्राप्त अंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस: Pass या Fail
- कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ अंक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करेंगे
- AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएंगे।
- होमपेज पर
AIBE 21 Result 2026 लिंक पर क्लिक करेंगे। - रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
इस बार कितनी जा सकती है कट ऑफ
BCI आधिकारिक कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी करता है। पिछले सालों के आधार पर अनुमान है कि जनरल और OBC के लिए कट ऑफ 40% के आसपास रह सकती है। वहीं SC और ST वर्ग के लिए 35% अंक जरूरी हो सकते हैं। फाइनल कट ऑफ पेपर की कठिनाई और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर तय होगी।
पास होने पर क्या मिलेगा
AIBE 21 क्लियर करने वाले उम्मीदवार CoP के लिए अप्लाई कर सकेंगे। CoP मिलने के बाद ही वे भारत की किसी भी अदालत में वकालत कर पाएंगे। जो उम्मीदवार इस बार पास नहीं हो पाएंगे, वे अगले AIBE में फिर से शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते से AIBE की वेबसाइट नियमित चेक करते रहें ताकि फाइनल आंसर की और रिजल्ट की सटीक तारीख पता चल सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU PG Admission 2026: अपग्रेड और मिड-एंट्री के लिए विंडो खुली, छूटे हुए छात्र भी कर सकेंगे आवेदन
