एजुकेशन

AIBE 17 Answer Key 2023: हटाई गई एआईबीई 17 आंसर की, जानें अब कब व कहां से कर पाएंगे चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 6, 2023, 02:31 PM IST

AIBE 17 Answer Key 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने आधिकारिक वेबसाइटों barcouncilofindia.org और allindiabarexamination.com से अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई 17 या XVII) के लिए जारी की गई आंसर की को हटा दिया गया है।

Image

हटाई गई एआईबीई 17 आंसर की 2023

Bar Council of India (BCI) All India Bar Examination (AIBE 17 or XVII) के लिए जारी की गई आंसर की को barcouncilofindia.org व allindiabarexamination.com से हटा दिया गया है। बीसीआई ने परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित की थी और एआईबीई 17 (अंग्रेजी सेट-ए, सेट-बी, सेट-सी और सेट-डी) की उत्तर कुंजी परीक्षा के बाद जारी की गई थी।

क्यों हटाई गई एआईबीई 17 आंसर की?

हालांकि, परिषद ने एआईबीई 17 आंसर की हटाए जाने का खुलासा नहीं किया है। आधिकारिक साइटों पर बिना कोई स्पष्टीकरण दिए आंसर की लिंक को हटा दिया है। विशेषज्ञों की मानें, दोबारा से एआईबीई 17 आंसर की को जारी किए जाने की संभावना है।

एआईबीई ने उन उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी की है जो बायोमेट्रिक उपस्थिति से चूक गए हैं। नोटिस के अनुसार, यदि कोई एआईबीई 17 उम्मीदवार 5 फरवरी, 2023 को बायोमेट्रिक उपस्थिति से चूक गया, तो उन्हें तब तक चिंतित नहीं होना चाहिए जब तक कि परीक्षा कक्ष में उनके हस्ताक्षर लेकर उनका सत्यापन नहीं हो जाता। जब परीक्षा परिणाम घोषित किए जाते हैं, तो उनकी उत्तर पुस्तिकाओं पर विचार किया जाएगा, और उनके परिणामों की ठीक से घोषणा की जाएगी।

AIBE 17 की-हाइलाइट

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, (AIBE 17 or AIBE XVII) एआईबीई 17 का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया गया था जबकि AIBE XVII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 दिसंबर, 2022 को शुरू किया गया था। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2023 थी। एडमिट कार्ड के लिए अपने विवरण को सत्यापित करने के लिए उम्मीदवारों को 21 जनवरी, 2023 से 25 जनवरी, 2023 तक का समय दिया गया था।

अब कहां व कैसे चेक करें AIBE 17 Answer Key 2023

एक्सपर्ट की मानें तो जल्द ही दोबारा से आंसर की लिंक को एक्टिव किया जा सकता है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार barcouncilofindia.org व allindiabarexamination.com से अपडेट चेक कर पाएंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आंसर की लिंक व रिजल्ट डेट की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article