क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Match Timing 19 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs NZ 1st Test Match Timing 19 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब बारी है सबसे लंबे क्रिकेट फॉर्मेट यानी टेस्ट सीरीज की। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली दो मैचों की इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार से शुरू हो रहा है। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच का भारत के हिसाब से समय, कुछ खास आंकड़े और दोनों टीमें।

Image

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की टाइमिंग भारत के मुताबिक

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड-भारत टेस्ट सीरीज 2026
  • गुरुवार को भारत में सुबह जल्दी शुरू होगा पहला टेस्ट मैच
  • टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत की टेस्ट जीतने पर नजरें

IND vs NZ 1st Test Match Timing 19 November 2026: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद से लगातार धमाल मचाया हुआ है। सबसे पहले 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारत ने खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 50 ओवर फॉर्मेट की बारी आई जहां 5 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और सीरीज को अपने नाम कर लिया, साथ ही 7 साल से घर में जो न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज नहीं हारी थी, उसकी जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया। अब बारी है क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में चुनौती देने की। भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यहां जानिए कुछ खास टेस्ट आंकड़े और भारत में कितने बजे से इस मैच को आप देख सकेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट में आमने-सामने के आंकड़े (IND vs NZ Head To Head Stats In Test)

न्यूजीलैंड और मेहमान टीम इंडिया के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 65 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 22 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 16 मैचों में भारत को मात दी है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। मौजूदा टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर होने जा रही है। न्यूजीलैंड में भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें मेजबान न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं, भारतीय टेस्ट टीम सिर्फ 5 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहां, दोनों टीमों के बीच 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 1st Test IST Timing)

मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैचवेलिंगटन (बेसिन रिजर्व मैदान)भारत में सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा

भारत और न्यूजीलैंड की टेस्ट टीमें (India And New Zealand Full Test Squads)

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, हेनरी निकोल्स, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल।

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, बी साई सुदर्शन, गुरनूर बराड़, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article