एजुकेशन

AAI JE Result 2023 Declared: जारी हुआ एयरपोर्ट अथॉरिटी के जेई का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

AAI JE Result 2023 Declared: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां देखें कैसे चेक करें एएआई जेई का रिजल्ट?

Image

AAI JE RESULT 2023 Declared: यहां देखें एएआई जेई का रिजल्ट

AAI JE Result 2023AAI JE Result 2023 Declared: एएआई जेई की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AAI JE Result 2023) खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव फाइनेंस, जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर सर्विसेज और जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) का रिजल्ट जारी कर (AAI JE Result) दिया है। जेईई के कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 14, 15, 21 और 23 अक्टूबर 2023 को जूनियर एग्जीक्यूटिव कि परीक्षाएं आयोजित की थी। यहां प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एएआई जेई का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

AAI JE Result 2023 Download

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AAI AERO Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AAI AERO Result 2023 Download: इतने पदों पर वैकेंसी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनिर एग्जीक्यूटिव के कुल 342 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारि साइट पर विजिट करें।

AAI JE Result 2023 Link: कब जारी हुआ नोटिफिकेशन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए 5 अगस्त 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 4 सितंबर 2023 थी। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं अक्टूबर में आयोजित की गई थी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article