एजुकेशन

Tomorrow School Closed: क्या कल 7 जनवरी को स्कूल बंद हैं या खुले, जानें क्या है छुट्टी का अपडेट

School Closed Tomorrow : कल यानी 7 जनवरी को लेकर स्कूली बच्चों और पेरेंट्स के मन में सवाल हैं कि कल स्कूल बंद हैं या फिर खुले। ऐसे में इस लेख में जानते हैं कि कल यानी 7 जनवरी बुधवार को स्कूल बंद हैं या फिर खुले... कल स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है, जानिये। Delhi School Closed, School Closed Tomorrow, Tomorrow School Closed, Kya kal School Band hain ya khule, Kal school ki chutti

Image

School Holiday

Tomorrow School Closed : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों पर भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते गलन और ठिठुरन की वजह से कई सारे शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। 5 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश थे। वहीं दिल्ली सरकार ने भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी। इस बीच दिल्ली, यूपी, नोएडा और पंजाब समेत कई राज्यों के छात्र लगातार जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कल 7 जनवरी को स्कूल खुले हैं या फिर बंद... ऐसे में चलिये जानते हैं कि कल यानी 7 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है...

यूपी में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट, UP School Holiday Update:

उत्तर प्रदेश में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए आदेश के मुताबिक, यूपी में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से लेकर 12 तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। जो स्कूल दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी, Delhi School Closed Tomorrow

दिल्ली में 15 जनवरी 2026 तक स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए ये आदेश लागू रहेगा। दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी यानी विंटर वेकेशन 15 जनवरी तक रहेगा।

झारखंड के स्कूलों में छुट्टी, Jharkhand School Closed

बता दें झारखंड में, खासकर रांची और जमशेदपुर जैसे इलाकों में, भीषण ठंड और खराब मौसम की स्थिति के कारण राज्य सरकार ने 6 जनवरी 2026 तक झारखंड स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की थी। यानी कि कल यानी 7 जनवरी को स्कूल खुले रहेंगे। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article