School Closed Today LIVE: बड़ी खबर! राजस्थान के 26 जिलों में स्कूल बंद, जानें पंजाब में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट
LIVE Schools Closed Tomorrow due to Cold Weather and Fog: उत्तरी भारत, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के बड़े हिस्सों में कड़ाके की ठंड की लहर चल रही है। कई राज्यों ने छात्रों को गिरते तापमान और लगातार घने कोहरे से बचाने के लिए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और असम में स्कूल बंद की खबरें लगातार आ रही हैं। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के आदेश आ रहे हैं, कहीं स्कूल बंद हैं तो कहीं स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। राजस्थान की बात करें तो यहां 26 जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। School Closed News जानने के लिए ब्लॉग पर बने रहें।
School Closed Today LIVE: बड़ी खबर! राजस्थान के 26 जिलों में स्कूल बंद, जानें पंजाब में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट
लखनऊ स्कूल बंद, Lucknow School Closed
लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय/अराजकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गाय है। यहां अब क्लासेज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी।
Read More: क्या कल 7 जनवरी को स्कूल बंद हैं या खुले, जानें क्या है छुट्टी का अपडेट
राजस्थान स्कूल बंद, Rajasthan School Closed
जयपुर के स्कूलों ने ज्यादा ठंड के कारण छोटे छात्रों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। निर्देश के अनुसार, क्लास 6 से 8 तक के छात्रों की 6 जनवरी से 8 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
झारखंड स्कूल बंद, Jharkhand School Closed
झारखंड सरकार ने गंभीर शीतलहर और खराब मौसम के कारण, खासकर रांची और जमशेदपुर जैसी जगहों पर, जनवरी 2026 तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की है।
असम स्कूल बंद, Assame School Closed
असम के जिला प्रशासन ने 6 जनवरी, 2026 तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है, खासकर गुवाहाटी और आसपास के इलाकों में। यह फैसला तापमान में अचानक 6-7°C की गिरावट के कारण लिया गया, जिससे बहुत ठंड हो गई थी।
तेलंगाना स्कूल छुट्टियां, Telangana School Closed
राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार, तेलंगाना के सभी स्कूलों के लिए संक्रांति (पोंगल) की छुट्टियां 16 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। इस तारीख के पोंगल समारोह के करीब होने के कारण यह फैसला लिया गया।
पंजाब स्कूल बंद, Punjab School Closed
पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टी बुधवार, 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। तापमान में भारी गिरावट के कारण शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फैसले की पुष्टि की।
School Closed Today LIVE: पंजाब के स्कूलों में छुट्टी का क्या है अपडेट ?
School Closed Today LIVE: राजस्थान के 26 जिलों में स्कूल बंद
School Closed Today LIVE: नोएडा में 10 जनवरी तक स्कूल बंद
School Closed Today LIVE: मध्यप्रदेश में क्या है छुट्टी का अपडेट ?
School Closed Today LIVE: क्या आज स्कूल बंद रहेंगे या नहीं ?
Latest Ghaziabad School Closed News: डीएम का आदेश जारी, कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक हुए बंद, देखें नोटिस
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद में नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त प्राइवेट सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी व अन्य बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त समस्त विद्यालय (कक्षा 8 तक के) 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस क्लिक से पढ़ें पूरी खबर
