Omicron का सामना करने को तैयार दिल्ली, केजरीवाल ने कहा- हर दिन 1 लाख केस के लिए तैयार, 3 लाख टेस्ट की क्षमता बनाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 04:58 PM IST

Delhi omicron updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओमीक्रोन से लड़ने के लिए हर दिन ️3 लाख टेस्ट करने की क्षमता बनाई गई है। हर दिन 1 लाख मामलों से निपटने के लिए तैयार हैं।

Omicron का सामना करने को तैयार दिल्ली, केजरीवाल ने कहा- हर दिन 1 लाख केस के लिए तैयार, 3 लाख टेस्ट की क्षमता बनाई

Delhi Corona Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ओमीक्रोन के 64 मामलों और कोविड 19 रोगियों के लिए होम आइसोलेशन प्रबंधन को मजबूत करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने रोजाना 3 लाख टेस्ट करने की क्षमता बनाई है। अगर ऐसी स्थिति आती है तो हमारी तैयारियों से हम रोजाना 1 लाख मामलों को संभाल सकते हैं। हम अपने होम आइसोलेशन प्रबंधन प्रोटोकॉल को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम हल्के लक्षणों वाले व्यक्तियों से घर पर रहने की अपील करते हैं, अस्पताल में जल्दबाजी न करें। हमारे होम आइसोलेशन मॉड्यूल के तहत हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों को उनके आवास पर देखेंगे, टेली-काउंसलिंग करेंगे और उन्हें ऑक्सीमीटर आदि वाली एक किट भी देंगे। 

ओमीक्रोन के खतरे पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम अपनी मैनपावर बढ़ा रहे हैं, आने वाले कुछ महीनों के लिए दवाओं का स्टॉक कर रहे हैं। हम मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं और अगले 3 हफ्तों में हमें 15 ऑक्सीजन टैंकर पहुंचा दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा हमें लगता है कि दिल्ली में इसका प्रकोप ज्यादा न हो। सीरो सर्वे बताता है कि दिल्ली में ये 95% से ज्यादा है, यानी इतने लोगों को कोविड हो चुका है, अब इतने लोगों में एंटी बॉडी है। दिल्ली में 99% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 70% से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। ऐसे में ओमीक्रोन वायरस का प्रकोप ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर होता है तो चिंता करने की जरुरत नहीं है, दिल्ली सरकार आपके साथ है।

End of Article