Sonali Phogat :  मौत से पहले का आखिरी Video, नशे की हालत में दिखीं सोनाली फोगाट, साथ में आरोपी भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 05:16 PM IST

Sonali Phogat Video : टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने कहा कि सोनाली केस में अभी जांच चल रही है। अभी हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि वह हर एक एंगल से जांच कर रही है।

Sonali Phogat Video : टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। अपनी मौत से पहले सोनाली सीसीटीवी में नशे की हालत में दिखीं हैं। इस वीडियो में काली टी शर्ट में एक व्यक्ति उन्हें पकड़कर ले जा रहा है। वीडियो से जाहिर है कि भाजपा नेता अपने होश में नहीं हैं। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने कहा कि सोनाली केस में अभी जांच चल रही है। अभी हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि वह हर एक एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह संपत्ति एवं पैसों के लेन-देन का मामला लगता है। 

दो घंटे तक बाथरूम में रहे आरोपी
इससे पहले पणजी के आईजी ने एक संवाददाता सम्मेलन में सोनाली की मौत पर अब तक कि पुलिस जांच के बारे में जानकारी दी। गोवा पुलिस ने कहा कि सोनाली को आरोपियों ने नशीली पदार्थ पिलाया था जिसके बाद वह खुद को संभाल नहीं पाई थीं। पुलिस उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ में सांगवान ने यह स्वीकार किया है कि उसने जानबूझकर फोगाट को नशीली पदार्थ दिया था। इसके बाद जब फोगाट की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें दोनों आरोपी बाथरूम में लेकर गए। वहां वो करीब दो घंटे तक रहे, वहां उन्होंने क्या किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सुखविंदर और सुधीर से पूछताछ जारी है। 

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट को दिया गया था ड्रग्स- गोवा पुलिस का खुलासा, पीए और दोस्त ने रचा 'खेल'


एक आरोपी फोगाट के साथ लिव-इन में था-पुलिस
आईजी ने बताया कि आरोपी सुधीर सांगवान ने कबूला है कि वह फोगाट के साथ लिव-इन रिलेशन में था। उसके इस दावे की पुलिस जांच कर रही है। टिकटॉक स्टार का यौन उत्पीड़न करने की बात आरोपियों ने अभी नहीं कबूली है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मामले में गोपाल कांडा के नाम का भी कनेक्शन सामने आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। 

End of Article