Sonali Phogat: 180 डिग्री घूम चुकी है सोनाली फोगाट की डेथ थ्योरी, सोशल मीडिया स्टार हुई साजिश का शिकार ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 10:06 AM IST

Sonali Phogat News Today: और अब बात बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत मिस्ट्री की। कल तक कहा जा रहा था कि गोवा में सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन अब उनकी डेथ थ्योरी 180 डिग्री घूम गई।

BJP नेता और Social Media Star Sonali Phogat की मौत की मिस्ट्री उलझती जा रही है, कल तक ये कहा जा रहा था, कि Sonali की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन अब ये डेथ थ्योरी 180 डिग्री घूम चुकी है।  मौत की थ्योरी अब रेप, ब्लैकमेलिंग और मर्डर पर आकर पहुंच गई है। सोनाली फोगाट के भाई ने पुलिस में जो शिकायत की है, वो बहुत ही सनसनीखेज है। इसमें साफ साफ लिखा है कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई, बल्कि ये एक प्री प्लांड मर्डर है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि सोनाली के ही पीए सुधीर सांगवान पर है।

उठ रहे हैं सवाल

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सोनाली फोगाट के भाई ने जो कुछ कहा है, पुलिस में जो शिकायत की है, वो बहुत ही सनसनीखेज है। इस खुलासे से सोनाली की मौत मिस्ट्री 180 डिग्री घूम गई है। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर लगे आरोपों के बाद से सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। 22 अगस्त की रात सोनाली फोगाट ने फोन पर परिवारवालों से जो कुछ कहा था, उससे हत्या का शक बहुत ही ज्यादा गहरा गया है।

भाई के गंभीर आरोप

ढाका ने गोवा में अंजुना पुलिस में दायर अपनी शिकायत में दावा किया कि फोगाट के दो सहयोगियों ने गोवा में उनकी हत्या कर दी।  रिंकू ढाका ने अपनी बहन के PA सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर सोनाली के खाने में नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। ढाका ने कहा कि परिवार के सदस्य दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) या जयपुर में एम्स में पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं।

सच आएगा सामने?

सोनाली की मौत की जो थ्योरी कल तक हार्ट अटैक या आत्महत्या बताई जा रही थी। अब वो रेप, ब्लैकमेलिंग और मर्डर पर आकर पहुंच गई है। सोनाली के भाई, उनकी बहन, उनका परिवार इसे हत्या मान रहा है। सच जानने के लिए सीबीआई जांच की मांग हो रही है। अब सवाल यही है कि क्या सरकार ऐसा करेगी? क्या सोनाली की मौत का सच सामने आएगा?

End of Article