क्राइम

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने घर से बाहर बुलाकर मारी शख्स को गोली, हालत गंभीर

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में 35 वर्षीय मनीष यादव पर गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उन्हें घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं, जबकि मनीष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

दिल्ली के सोनिया विहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार को गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। साढ़े चार पुस्ता के पास 35 वर्षीय मनीष यादव नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि मनीष स्थानीय निवासी हैं और एक CNG पंप पर काम करते हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर से बाहर बुलाकर किया हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक मनीष यादव को उसके घर से बाहर बुलाकर लाए थे। इसके बाद उन्होंने उस पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल मनीष की हालत गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

आपसी रंजिश के एंगल से जांच

शुरुआती तौर पर इस हमले के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मनीष पर हमला क्यों किया गया और आरोपियों का उनसे क्या संबंध था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और वारदात की पूरी कड़ी को समझने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है। पुलिस की पड़ताल और आगे मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर हमले की वजह तथा आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article