Bulandshahr : टोल प्लाजा पर रोडवेज बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, CCTV में कैद हुई LIVE मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2021, 03:07 PM IST

Bulandshahr News : एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना थाना नरोरा क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई। हादसे में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी।  

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के एक टोल प्लाजा पर बाइक और बस में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, टोल प्लाजा पर रोडवेज की एक बस खड़ी थी तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना थाना नरोरा क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई। हादसे में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी।  

End of Article