बॉक्स ऑफिस

Daayra Box office Day 1: ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा', देखें आंकड़े

Daayra Box office Day 1: नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहने वाली है।

Image

पहली दिन तगड़ी ओपनिंग लेगी फिल्म 'दायरा'

Daayra Box office Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस की टॉप अदाकाराओं में से एक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की मच अवेटेड फिल्म 'दायरा' (Daayra) आज यानी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार एडवांस बुकिंग देखने को मिली है। 'दायरा' की ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इशारा कर रहे है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव)

पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग लेगी 'दायरा'

TrackTollywood के मुताबिक नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' ने भारत में ओपनिंग डे के लिए अब तक 58.95 लाख रुपये का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म के 21,605 टिकट बिक चुके हैं जबकि इसकी बुकिंग 2,195 शोज के लिए 696 थिएटर्स में हुई है। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी फिलहाल 5.5 फीसदी बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर 'दायरा' के सात शो तेजी से भर रहे हैं जबकि दो शो हाउसफुल हो चुके हैं। रिलीज डे के दिन एडवांस बुकिंग में और तेजी देखने को मिल सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Movie Review: सही और गलत के बीच लाकर खड़ा कर देती हैं मेघना गुलजार, पर्दे पर छा गए करीना-पृथ्वीराज)

क्या है 'दायरा' की कहानी?

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन सीनियर पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आएंगे। दोनों एक नाबालिग से जुड़े अपराध के मामले की जांच करते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म जांच के दौरान न्याय को लेकर दोनों अधिकारियों के अलग-अलग नजरिए को सामने लाती है। फिल्म में जितेंद्र जोशी, प्रगति मिश्रा, बिस्वपति सरकार, क्षिती जोग समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को हिंदी और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article