क्राइम

Patna News: अशोक राजपथ के होटल में चल रहा था हाईटेक सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार; Whatsapp से होती थी डील

पटना के रिहायशी इलाके में एक हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि यह गैंग व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों की फोटो भेजकर डील पक्की करता था।

Image

पटना के अशोक राजपथ पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश (फोटो - AI)

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार धंधे का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में डीएसपी-1 के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक महिला को मुक्त कराया। यहां के रिहायशी मोहल्ले के बीच स्थित एक होटल में यह अवैध धंधा डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से चल रहा था।

पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के अशोक राजपथ पर स्थित इस होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने होटल से कॉन्डोम, शक्ति वर्धक गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ-साथ मोबाइल फोन भी बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि इस धंधे में व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग किया जाता था, जहां लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती थीं। डिजिटल माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी और बुकिंग की जाती थी।

होटल संचालक की इस अवैध धंधे में महत्वपूर्ण भूमिका थी, और वह गलत तरीके से पैसे कमाने के लिए होटल का इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कदमकुआं के भिखना पहाड़ी निवासी नवल किशोर और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। यह अवैध धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था और पुलिस अब अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article