क्राइम

न चीख से पड़ा फर्क न विरोध से...लड़की को घर छोड़ने का दिलाया भरोसा, कार में बैठा रास्ते भर करते रहे गैंगरेप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2022, 12:48 AM IST

मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इस गैंगरेप की सूचना दी। इस अस्पताल में पीड़िता को उसकी रूममेट ने भर्ती कराया था। जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

कोच्चि में मॉडल के साथ गैंगरेप

Photo : BCCL

कोच्चि में एक चलती कार में मॉडल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के साथ जिस तरह से हैवानियत की गई है, वो काफी डराने वाली है।

भरोसा करना पड़ा भारी

लड़की एक पार्टी में गई थी, जहां उसने शराब पी। उसे शराब के नशे में देख आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वो उसे सुरक्षित घर पहुंचा देगा। आरोपी जान पहचान वाले ही थे, इसलिए लड़की आसानी से मान गई। लड़की को आरोपी अपनी कार में बैठाए और फिर उसे लेकर चले गए। रास्ते में आरोपियों ने लड़की के साथ पहले छेड़खानी शुरू की और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

चिखती-चिल्लाती रही लड़की

लड़की ने अपने साथ हो रहे गलत का विरोध किया और कार में चिल्लाती भी रही, लेकिन उसकी किसी ने एक नहीं सुनी। चलती कार में ही आरोपी उसके साथ रेप करते रहे। गैंगरेप के बाद लड़की को उन्होंने कार से फेंका और फिर चलते बने। जिसके बाद किसी तरह से लड़की की रूममेट के पास इसकी जानकारी पहुंची और उसने एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।

चल रहा इलाज

पीड़िता का कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 पुरुष और 1 महिला है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला पीड़िता की ही दोस्त है, जिसने अन्य आरोपियों की मदद की थी। इसी महिला ने आरोपियों से लड़की की जान पहचान करवाई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article