क्राइम

Prayagraj Murder Case: 4 लाशें, बंद मकान, पूरी रात बेखौफ होकर सबूत मिटाता रहा आरोपी, Video

इस फुटेज में सुबह करीब 5 बजे आरोपी घर से बाहर निकलता दिखाई देता है। उसके चेहरे पर न घबराहट है, न किसी तरह की बेचैनी। ऐसा लग रहा है मानो सब कुछ सामान्य हो लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी हर गतिविधि कैमरों में रिकॉर्ड हो रही है।

Pryagraj Murder: प्रयागराज के चर्चित चौहरे हत्याकांड की एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर चार हत्याओं के पीछे छिपे खौफनाक सच से पर्दा उठा है। वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स सनी गुप्ता है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद यह पूरी रात उसी घर में मौजूद रहा। घर के अंदर चार लाशें पड़ी थीं लेकिन आरोपी बेखौफ होकर सबूत मिटाने में लगा था।

आरोपी के चेहरे पर न घबराहट, न बेचैनी

इस फुटेज में सुबह करीब 5 बजे आरोपी घर से बाहर निकलता दिखाई देता है। उसके चेहरे पर न घबराहट है, न किसी तरह की बेचैनी। ऐसा लग रहा है मानो सब कुछ सामान्य हो लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी हर गतिविधि कैमरों में रिकॉर्ड हो रही है। पुलिस ने इलाके के करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में वह घर में प्रवेश करता दिखाई दिया, दूसरे में वारदात के बाद बाहर निकलता नजर आया और फिर अपने घर की तरफ जाता हुआ भी रिकॉर्ड हुआ। कैमरों में कैद यही तस्वीरें जांच की सबसे मजबूत कड़ी बन गईं।

वीडियो में खौफनाक रात का पूरा सच!

हैरानी की बात यह है कि चार लोगों की हत्या के बाद आरोपी घर पहुंचा और आराम से सो गया। परिवार वालों से कहा कि वह रात भर एक शादी में कचौड़ी बनाने गया था लेकिन कैमरों में कैद सच उसकी इस कहानी से कहीं ज्यादा डरावना था। ये एक्सक्लूसिव फुटेज सिर्फ एक आरोपी की तस्वीर नहीं हैं, बल्कि उस खौफनाक रात का पूरा सच है। एक ऐसी रात, जब एक घर के अंदर मौत का तांडव हुआ और बाहर लगे कैमरे खामोशी से हर पल रिकॉर्ड करते रहे। आखिरकार वही कैमरे गवाह बने और उन्हीं तस्वीरों ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया।

बेटे को मां-बाप से थी नफरत

परिवार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, बहन के सिर की एक हड्डी टूटी मिली, जबकि पिता और मां के सिर की करीब 10-10 हड्डियां टूटी थी। बेटे को मां-बाप से इतनी नफरत थी कि जब तक उनकी मौत नहीं हो गई तब तक वह वार करता रहा। यही नहीं पोस्टमार्टम में अभिषेक के शरीर पर 12 जगह चोटों के निशान मिले हैं, उसके दोस्त ने उसकी भी हत्या वैसे ही बेरहमी से की थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article