India Playing XI: सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया को आखिरकार चौथे टी20 मुकाबले में पहली हार का सामना करना पड़ा। ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी और जैकब डफी की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 87 रन से जीत लिया। न्यूजीलैंज की टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है, लेकिन उसकी कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर बुलंद हौसले के साथ वनडे सीरीज में जाने की होगी। मेजबान टीम ने चौथे मैच में 259 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया और फिर टीम इंडिया को 172 रन पर रोक दिया। इस हार के बाद क्या 5वें टी20 मुकाबले में मेन इन ब्लू प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी?
ओपनर
चौथे टी20 मुकाबले में ईशान किशन के फिट होने के बाद वैभव को बाहर जाना पड़ा था। 5वें मैच में भी उनके वापसी की संभावना ना के बराबर है। ऐसे में ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। चौथे मैच की तरह यहां भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों ओपनर वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। चौथे टी20 में सैमसन ने 4 जबकि अभिषेक ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली थी।
भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर
ईशान किशन का नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना तय है। चोट के बाद उनकी वापसी फिकी रही थी। 3 गेंद खेलने के बाद वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उनके बाद श्रेयस अय्यर आएंगे।
ऑलराउंडर
नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के रुप में भारत के प्लेइंग इलेवन में चार ऑलराउंडर हैं। अगर टीम मैनेजमेंट को अपनी बैटिंग मजबूत करने की जरूरत महसूस होती है, तो वे अक्षर की जगह शिवम दुबे को मौका दे सकते हैं। मयंक यादव ने अपने कमबैक में तीन विकेट लिए और उनका खेलना तय है। बॉलिंग लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के लिए फिर से कोई जगह बनते दिखाई नहीं दे रही। भुवनेश्वर कुमार को चौथे T20I में टीम से बाहर कर दिया गया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: (India Playing XI)-
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
