क्राइम

Prayagraj Double Murder: बदायूं के बाद प्रयागराज में भी डबल मर्डर, 4 और 6 साल के बच्चों की पीट-पीट कर हत्या

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 20, 2024, 05:53 PM IST

Prayagraj Two Child Murder: बदायूं के बाद अब प्रयागराज में डबल मर्डर का मामला सामने आया है यहां पर एक 4 और 6 साल के बच्चों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।

Image

दोनों बच्चों की हत्या का आरोप बच्चों की बुआ पर लगा है

KEY HIGHLIGHTS

  1. बदायूं के बाद यूपी के प्रयागराज में डबल मर्डर का मामला सामने आया है
  2. प्रयागराज में भी दो मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
  3. दोनों बच्चों की हत्या का आरोप बच्चों की बुआ पर लगा है

Prayagraj Double Murder Case: उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं के बाद अब प्रयागराज में भी डबल मर्डर का मामला सामने आया है यहां पर भी दो मासूम बच्चों की हत्या की खबर सामने आई है, इन दोनों की हत्या का आरोप बच्चों की बुआ पर लगा है, आरोपी बुआ की मानसिक हालत पिछले काफी दिनों से खराब बताई जा रही है जिसके चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है।

मासूम बच्चों की हत्या से इलाके में सन्नाटा पसरा है और हर कोई इस हत्याकांड की चर्चा कर रहा है, प्रयागराज शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में ये नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

आरोपी बुआ की मानसिक हालत पिछले काफी दिनों से ठीक नहीं

बताते हैं आरोपी बुआ जिसका नाम पूजा है उसकी मानसिक हालत पिछले काफी दिनों से ठीक नहीं है जिसके चलते से वजह से वह अपने भाई जिसका नाम संजय है उसी के घर पर ही रहती थी, इलाके के लोगों के मुताबिक पूजा की अक्सर अपनी भाभी से अनबन होती थी और बहसबाजी होती रहती थी।

बुआ पूजा ने ही दोनों भतीजों को लकड़ी के पटरी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

घटना वाले दिन यानी 19 मार्च को भी दोनों के बीच कहा सुनी के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि बुआ पूजा ने ही 3 साल के अभि और पांच साल के उसके बड़े भाई लकी को लकड़ी के पटरी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।

यूपी के बदायूं में में दो बच्चों का मर्डर

गौर हो कि अभी यूपी के बदायूं में दो बच्चों का मर्डर कर दिया गया था आरोपी ने मासूमों को उस्तरे से काट डाला जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हंगामा किया गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की, इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं वहीं हत्यारे को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article