Dengue vs Viral Fever: डेंगू और वायरल फीवर में कैसे करें पहचान? बुखार के अलावा इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

​Dengue vs Viral Fever: डेंगू और वायरल फीवर के लक्षण कई बार एक जैसे होते हैं, जिन्हें शुरुआत में पहचान पाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ जरूरी लक्षण बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहचान कर आप दोनों में अंतर कर सकते हैं।

Authored by: gulshan kumarUpdated Oct 18 2026, 13:28 IST
​डेंगू और वायरल फीवर में अंतर​Image Credit : Canva01 / 07

​डेंगू और वायरल फीवर में अंतर​

बदलते मौसम में बुखार, बदन दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार लोग इन्हें सामान्य वायरल फीवर समझकर घर पर ही आराम करने लगते हैं। डेंगू मच्छरों से फैलने वाला वायरल संक्रमण है, जबकि सामान्य वायरल फीवर कई अलग-अलग वायरस के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं वे 5 संकेत, जिन पर नजर रखकर आप समय रहते डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

​आंखों के पीछे दर्द और तेज बदन दर्द​Image Credit : Canva02 / 07

​आंखों के पीछे दर्द और तेज बदन दर्द​

डेंगू में तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और मांसपेशियों व जोड़ों में काफी दर्द हो सकता है। इसी वजह से इसे कभी-कभी 'हड्डी तोड़ बुखार' भी कहा जाता है। सामान्य वायरल फीवर में भी बदन दर्द और सिरदर्द हो सकता है, लेकिन हर मरीज में इसकी तीव्रता एक जैसी नहीं होती है।

​त्वचा पर लाल चकत्ते दिखना​Image Credit : Canva03 / 07

​त्वचा पर लाल चकत्ते दिखना​

डेंगू के दौरान कुछ लोगों की त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने दिखाई दे सकते हैं। ये बीमारी के शुरुआती दिनों या बाद के चरण में नजर आ सकते हैं। हालांकि, वायरल फीवर और दूसरे संक्रमणों में भी त्वचा पर रैश हो सकते हैं।

​मतली, उल्टी और पेट दर्द​​Image Credit : Canva04 / 07

​मतली, उल्टी और पेट दर्द​​

डेंगू में मतली, उल्टी और भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। पेट में तेज दर्द या लगातार उल्टी होना अधिक गंभीर डेंगू के चेतावनी संकेतों में शामिल है।

​नाक या मसूड़ों से खून आना​Image Credit : Canva05 / 07

​नाक या मसूड़ों से खून आना​

डेंगू के कुछ मामलों में नाक या मसूड़ों से खून आना, उल्टी में खून दिखना या मल का काला पड़ना जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। ये संभावित रक्तस्राव के संकेत हैं और तत्काल चिकित्सा जांच की जरूरत होती है।

​बुखार उतरने के बाद के लक्षणImage Credit : Canva06 / 07

​बुखार उतरने के बाद के लक्षण

डेंगू को लेकर एक जरूरी बात यह है कि बुखार कम होने का मतलब हमेशा बीमारी से पूरी तरह ठीक होना नहीं होता। कुछ मरीजों में बुखार उतरने के आसपास के समय, खासकर अगले 24 से 48 घंटों में, गंभीर लक्षण विकसित हो सकते हैं।

​डेंगू और वायरल फीवर की पुष्टि कैसे करें?Image Credit : Canva07 / 07

​डेंगू और वायरल फीवर की पुष्टि कैसे करें?

लेख में ऊपर बताए गए लक्षणों से डेंगू का संदेह हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि केवल लक्षणों के आधार पर नहीं करनी चाहिए। बल्कि डॉक्टर की सलाह पर जांच करा लें। शुरुआती दिनों में NS1 एंटीजन या RT-PCR जैसी जांच उपयोगी हो सकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!