ऑटो न्यूज़

Scorpio से Thar तक Mahindra की गाड़ियों पर बंपर छूट, लाखों रुपये बचाने का मौका

त्योहारी सीजन में नई SUV खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। Mahindra अपनी कई गाड़ियों पर आकर्षक छूट दे रही है। Thar से Scorpio तक, जानिए किन मॉडलों पर कितनी बचत का मौका मिल सकता है।

Image

Thar OG

त्योहारी सीजन में नई SUV खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महिंद्रा की ओर से अच्छी खबर है। Mahindra ने अक्टूबर 2026 में अपनी कई SUV और इलेक्ट्रिक कारों पर खास ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, मुफ्त एक्सेसरीज और दूसरे फायदे शामिल हैं। हालांकि, हर गाड़ी और उसके सभी वेरिएंट पर एक जैसी छूट नहीं मिल रही है।

Scorpio N पर सबसे ज्यादा फायदा

महिंद्रा की Scorpio N पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके Z8L 7-सीटर 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये की नकद छूट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। इस तरह कुल फायदा 1.50 लाख रुपये तक हो सकता है। वहीं, Scorpio N के 2WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 50,000 रुपये की नकद छूट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं।

Thar और Scorpio Classic पर कितनी छूट?

ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए Mahindra Thar के पुराने 4WD मॉडल पर भी ऑफर है। इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 50,000 रुपये की नकद छूट के साथ 30,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं। यानी कुल फायदा 80,000 रुपये तक है। Thar के 2WD LX वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक की एक्सेसरीज मिल रही हैं। हालांकि, Thar Roxx को इस महीने के कंपनी के तय फेस्टिव ऑफर में शामिल नहीं किया गया है।

Scorpio Classic खरीदने वालों को भी बचत का मौका मिल रहा है। इसके Classic S वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। वहीं, Classic S11 पर 25,000 रुपये की नकद छूट के साथ 20,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं। इस तरह वेरिएंट के हिसाब से कुल फायदा 35,000 से 45,000 रुपये तक है।

XUV 3XO और इलेक्ट्रिक कार पर ऑफर

Mahindra XUV 3XO के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं। यानी कुल फायदा 60,000 रुपये तक है। इसके चुनिंदा डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। वहीं, XUV400 EV EL Pro पर 1 लाख रुपये की नकद छूट मिल रही है।

गाड़ी खरीदने से पहले यह जरूर जानें

ये ऑफर शहर, डीलरशिप, गाड़ी के वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से बदल सकते हैं। इसलिए बुकिंग करने से पहले अपने नजदीकी महिंद्रा डीलर से नकद छूट, एक्सेसरीज और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर लें। ध्यान रखें कि घोषित कुल फायदा हमेशा उतनी नकद बचत के बराबर नहीं होता, क्योंकि इसमें एक्सेसरीज की कीमत भी शामिल हो सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article