क्राइम

दिल्ली से एक संदिग्ध गिरफ्तार,आतंकी कनेक्शन की जांच जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 03:13 PM IST

दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियारों की भी बरामदगी हुई है।

Image

दिल्ली में हथियार समेत संदिग्ध गिरफ्तार

बाहरी उत्तरी जिले की समयपुर बादली थाना पुलिस ने एक अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 पिस्टल और 9 मैगज़ीन बरामद की हैं।इस मामले में 2 और आरोपियों की तलाश जारी है। बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी देवेश महला के मुताबिक 8 नवंबर की शाम को मुकरबा चौक से पिकेट चेकिंग के दौरान एक हथियार सप्लायर को उस समय पकड़ा है जब वह अपने 2 साथियों के साथ मुकरबा चौक पर मौजूद था। पकड़े गए शख्स की पहचान 22 साल के जसविंदर उर्फ सौरभ के तौर पर हुई जो पंजाब के मोगा का रहने वाला है।

चेकिंग के दौरान उसके 2 साथी मौके से भागने में कामयाब रहे, आरोपी आजादपुर से सिंधु बॉर्डर की तरफ जा रहे थे।इस मामले 2 फरार आरोपियों अजय और प्रियांशु की तलाश की जा रही है।पुलिस पता लगा रही है कि ये लोग हथियार कहां से लाये थे और कहां ले जा रहे थे,आरोपी से दूसरी एजेंसियों ने भी पूछताछ की है। और पंजाब में इनके संदिग्ध साथियों की तलाश की जा रही है।

(अनुज मिश्रा की रिपोर्ट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article