क्राइम

निक्की हत्याकांड : रिश्तेदार और पड़ोसियों के बयान के बाद आया नया ट्विस्ट, किस शख्स पर घूमी शक की सूई

निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में अब आरोपों की दिशा पलटती नजर आ रही है। जहां शुरू से निक्की की बहन कंचन आरोप लगाती रही कि ससुराल वालों ने उसकी बहन को जिंदा जला दिया, वहीं अब रिश्तेदार और पड़ोसियों के बयान सामने आने के बाद शक की सुई सीधे कंचन पर घूम गई है।

Image

निक्की हत्याकांड : रिश्तेदार और पड़ोसियों के बयान के बाद नया ट्विस्ट

नोएडा: निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में अब आरोपों की दिशा पलटती नजर आ रही है। जहां शुरू से निक्की की बहन कंचन आरोप लगाती रही कि ससुराल वालों ने उसकी बहन को जिंदा जला दिया, वहीं अब रिश्तेदार और पड़ोसियों के बयान सामने आने के बाद शक की सुई सीधे कंचन पर घूम गई है।

निक्की के पति विपिन के भाईयो ने बड़ा आरोप है कि घटना के समय कंचन घर में ही मौजूद थी, लेकिन उसने न तो आग बुझाने की कोशिश की और न ही बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाई। बल्कि वह शांत खड़ी थी और मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

अर्जुन जो विपिन का पड़ोसी है उसने बताया कि “हम जब पहुंचे, तो देखा कंचन निक्की के पास खड़ी थी, और बोल रही थी कि यह तूने निक्की क्या कर लिया ,अगर कंचन चाहती तो निक्की को बचा सकती थी

अर्जुन का बयान "कंचन चुपचाप खड़ी थी

निक्की के पड़ोसी और रिश्तेदार अर्जुन ने भी पुष्टि की कि जब वह सबसे पहले घर में दाखिल हुआ, तब उसने कंचन को पास ही खड़ा पाया, पर वह कुछ नहीं कर रही थी। अर्जुन के मुताबिक, "निक्की जल रही थी और कंचन बस देख रही थी, कोई मदद नहीं की और निक्की और कंचन के साथ नीचे बैठकर कर पकड़ कर रो रही थी विपिन बदहवास हो चुका था देखकर फिर देवेंद्र और उनके ससुर और मैं सभी ने मदद करके उसे अस्पताल पहुंचाया

देवेंद्र का दावा : निक्की ने डॉक्टर से खुद कहा कि मैं सिलेंडर ब्लास्ट के वजह से जली

विपिन के रिश्तेदार देवेंद्र, जो निक्की का जेठ है, पहले ही कह चुका है कि निक्की को वह, सास-ससुर और विपिन मिलकर अस्पताल लेकर गए थे। देवेंद्र ने कहा "डॉक्टर ने जब निक्की से पूछा तो उसने खुद कहा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। कंचन बहुत देर से अस्पताल आई और झूठे आरोप लगा रही है।"

CCTV और मेडिकल रिपोर्ट बनीं जांच की कड़ी

CCTV फुटेज में विपिन घटना के कुछ देर बाद घर के बाहर दिखाई देता है।अस्पताल मेमो में लिखा है कि निक्की गैस सिलेंडर ब्लास्ट से जली।

अगर कंचन वहां थी, तो उसने मदद क्यों नहीं की?अगर उसने वीडियो बनाया, तो उस फुटेज को सार्वजनिक क्यों नहीं किया?परिवार का बयान और चश्मदीदों का दावा अलग क्यों है?

पुलिस के सामने सबसे बड़ा चैलेंज

अब पुलिस को यह तय करना है कि व दोषी कौन है ससुराल वाले या कंचन या फिर निक्की ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद कंचन ने उसको कहा कि यह बहन तूने क्या किया.क्या यह सचमुच दहेज हत्या है या फिर एक मास्टरमाइंड की सोची-समझी साजिश? निक्की की मौत अब एक रहस्य बन चुकी है। जवाब सिर्फ़ गवाहों, CCTV और मेडिकल रिपोर्ट में छिपा है। जांच की रफ्तार तेज हो चुकी है और सच्चाई सामने आने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article