क्राइम

ट्रेन से सफर कर रही दो बच्चों की मां से रेप, आरोपी ने महिला के कपड़े तक छीन लिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:59 PM IST

ट्रेन से सफर कर रही दो बच्चों की मां के साथ अजमेर में बलात्कार किया। कथित तौर महिला को उसकी गिरफ्त से भागने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसके कपड़े छीन लिए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

अजमेर : अजमेर में अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से सफर कर रही महिला से बलात्कार के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला अपने बच्चों के साथ भोपाल से भीलवाड़ा जा रही थी। ट्रेन जब अजमेर पहुंची तो वह खाना खरीदने के लिए नीचे उतरी। तभी मध्य प्रदेश के सागर जिले के भगवान गंज इलाके के व्यक्ति रवि की उससे मुलाकात हुई।

टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह अजमेर स्टेशन के पास इंदिरा रसोई आउटलेट पर गई तो उस व्यक्ति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे रात बिताने के लिए उसके परिवार के लिए एक सस्ता होटल खोजने का वादा किया।

रिपोर्ट के मुताबिक उसने अपने नौ साल के बेटे को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने के लिए मजबूर किया और महिला और उसकी चार साल की बेटी को अपने साथ ले गया। रवि मां-बेटी को कुंदन नगर के एक सुनसान घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने महिला के कपड़े छीन लिए ताकि वह भाग न सके। हालांकि मौका मिलते ही वह घर से भाग निकली और पास के थाने पहुंच गई।

थाने के एसएचओ ने टीओआई को बताया कि महिला 27 सितंबर को तौलिये में लिपटे स्टेशन पर आई और पूरी घटना बताई। उसने यह भी कहा कि उसकी बेटी उस आदमी की हिरासत में थी। पुलिस ने गुरुवार को रवि को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article