Maharashtra Gramin Bank: महाराष्ट्र में बैंक लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें लुटरे बैंक लूटने में तो असफल रहे, लेकिन पूरा बैंक ही जला बैठे। जिन हथियारों की बदौलत लूटरे बैंक को लूटने घुसे थे, वहीं लूट की शुरुआत में ही ब्लास्ट कर गया। लुटरे बैंक क्या लूटते, जान बचाकर और भागना पड़ गया।
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में लूट
घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर गांव की है। जहां महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा है। महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार रात को चोरी करने घुसे थे। चोरों की प्लानिंग पूरी थी, वो अपने हथियारों से लैस होकर ब्रांच पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे।
गैस कटर हुआ ब्लास्ट
बैंक का दरवाजा तोड़ने के लिए लुटेरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया। यहीं पर उनसे चूक हुई और गैस कटर ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना तेज था कि लुटरे की हालत खराब हो गई। देखते ही देखते ब्लास्ट की आग फैल गई और लुटेरे अपनी जान बचाकर वहां से किसी तरह से भाग निकले। लुटेरों ने अपनी कार भी वहीं छोड़ दी है, इसी के सहारे पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
जल गया पूरा बैंक
लुटेरे भले ही बैंक लूटने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन इस ब्लास्ट में बैंक में आग लग गई। पूरा बैंक जलकर खाक हो गया। बची है तो सिर्फ काली दीवारें।
