क्राइम

जेल में पति...पड़ोसी से इश्क लड़ा रही थी बीवी, देवर ने जताया ऐतराज तो प्रेमी ने कर दिया कांड

राजस्थान के कोटा में भाभी से पड़ोसी के अवैध रिश्ते पर ऐतराज जताने पर युवक (देवर) की हत्या कर दी गई। महिला का पति पहले से जेल में है और उसका अफेयर पड़ोसी से था।

Image

(प्रतीकात्मक फोटो)

कोटा में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया युवक ने अपनी भाभी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक के साथ रिश्ते पर ऐतराज जताया था। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवक भंवरलाल भील उर्फ भोला का खून से सना शव बृहस्पतिवार को कोटा के डोलिया गांव में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। भोला अपनी भाभी के साथ रहता था जिसका पति फिलहाल जेल में है।

पत्थरों और डंडों से पीटकर हत्या

रानपुर थाने के क्षेत्राधिकारी रामविलास ने बताया कि महिला के अपने पड़ोस में रहने वाले हेमराज भील के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे। हेमराज पर ही अपने साथी बबलू भील की मदद से भंवरलाल की हत्या करने का आरोप है। भंवरलाल को कुछ सप्ताह पहले ही इस संबंध की भनक लगी और उसने दोनों से इसे खत्म करने को कहा। भंवरलाल ने बृहस्पतिवार को हेमराज को देखा और उसे अपनी भाभी से फिर से दूर रहने को कहा। इस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई और हेमराज ने बबलू की मदद से भंवरलाल को पत्थरों और डंडों से कथित तौर पर पीटा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद वे दोनों मौके से भाग गए और बाद में भंवरलाल का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि भंवरलाल के चाचा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेमराज और बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article