क्राइम

बरेली में लव जिहाद! घर में टाइल्स लगाने आया था, 14 साल की बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया लिया, फिर...

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:34 PM IST

बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की हिंदू लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर रेप को अंजाम दिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आरोप दर्ज कर लिया गया है और यूपी पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले को लेकर लोग रोष में हैं।

यूपी में लव जिहाद (Love Jihad) के कई मामले सामने आ चुके हैं, कई मामले भी दर्ज हुए हैं, पुलिस कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन ऐसे मामले रुकते नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला बरेली का है। यहां एक 14 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है।

टाइल्स लगाने आया था आरोपी

जिस मुस्लिम शख्स पर रेप का आरोप लगा है, वो पीड़ता के घर में टाइल्स लगाने आया था। उसने तीन दिन तक टाइल्स लगाने का काम किया था। इसी दौरान उसने आठवीं में पढ़ने वाली बच्ची को प्रेम के जाल में फंसा लिया।

होटल में गंदा काम

आरोपी, लड़की को प्रेम के जाल में फंसाने के बाद उससे मिलने लगा। घटना वाले दिन उसे स्कूल के पास से ले गया था। स्कूल बंक कराकर वो लड़की को एक होटल ले गया, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और फिर मासूम के साथ रेप कर डाला। इस दौरान जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

विरोध प्रदर्शन शुरू

इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, लोगों में आक्रोश भर गए। एक हिंदूवादी संगठन के लोग भी सड़कों पर उतर आए और आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। लोगों ने इस मामले को लव जिहाद बताया है।

गिरफ्त से दूर आरोपी

पुलिस ने इस मामले को लेकर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है। वहीं पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाने की तैयारी की जा रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article