क्राइम

सेक्स के दौरान ही 67 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम, प्रेमिका ने पति-भाई की मदद से लाश को लगा दिया ठिकाने

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2022, 09:23 PM IST

पुलिस ने कहा कि 67 वर्षीय व्यवसायी का अपनी 35 वर्षीय नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था। पीड़ित 16 नवंबर को अपनी प्रेमिका के घर गया था और उसके साथ यौन संबंध बनाने के दौरान बिस्तर पर ही उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्टों की मानें तो दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई।

Image

सेक्स के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) से मौत का एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग की मौत सेक्स के दौरान हो गई है। बुजुर्ग अपनी प्रेमिका से छुपकर मिलने गया था, जहां संबंध बनाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

क्या है मामला

बेंगलुरु पुलिस को एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। जांच के दौरान पता चला कि यह उस शख्स की लाश है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई है। परिवार वालों ने अपनी शिकायत में कहा था कि बुजुर्ग अपने घर से बहू का घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वो गायब हैं। लाश मिलने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को बुलाया और लाश की पहचान कराई। इसके बाद मौत को लेकर जब पुलिस जांच में जुटी तो बुजुर्ग की नौकरानी तक जा पहुंची। बुजुर्ग के फोन से पता चला कि लास्ट कॉल उसने अपनी ही नौकरानी को किया था। फोन की लोकेशन भी उसी के घर के पास मिला था। जिसके बाद पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

खुला राज

पूछताछ में नौकरानी ने जो बताया वो हैरान कर देने वाला था। नौकरानी ने कहा कि बुजुर्ग के साथ उसके संबंध थे। वो अक्सर उसके घर आते थे। इसी क्रम में जब वो पिछली बार आए तो संबंध बनाने के दौरान ही उन्हें दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।

पति और भाई भी साथ

बुजुर्ग की मौत के बाद प्रेमिका ने समाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अपने पति और भाई को बुलाया और लाश को ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article