क्राइम

गरबा खेलती महिला का सरेआम अपहरण, निकली कुछ और बात; मंदसौर पुलिस ने 7 को दबोचा

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गरबा प्रैक्टिस के दौरान युवती का अपहरण कर लिया गया। CCTV फुटेज में घटना कैद हुई जिसमें बदमाश कई महिलाओं के बीच से युवती को ले जाते दिखे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को देर रात बरामद कर लिया, पता चला कि ये कोई गुंडे बदमाश नहीं थे बल्कि युवती के घरवाले थे। जानें क्या है मामला।

Image

CCTV में कैद हुई वारदात

Photo : Times Now Digital

Mandsaur: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गरबा की प्रैक्टिस कर रही एक युवती को बदमाशों ने कई महिलाओं के बीच से ही बेखौफ होकर किडनैप कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें आरोपी युवती को खींचते हुए ले जाते नजर आ रहे हैं। फुटेज में आरोपी के हाथ में हथियार भी दिख रहा है।

क्या है मामला

यह पूरा मामला मंदसौर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुरा इलाके का है। पुलिस को जब इसकी खबर लगी तो जांच शुरू हुई। पता चला कि इसमें किसी शातिर गैंग या बदमाशों का हाथ नहीं है, बल्कि इस अपहरण की साजिश युवती के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर रची थी। बताया जा रहा है कि युवती ने एक शादी करने के बावजूद मंदसौर में दूसरे युवक के साथ रहना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी थी और इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया।

7 आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और देर रात ही युवती सही सलामत मिल गई। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की तहकीकात आगे बढ़ाई जा रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article