क्राइम

Karnataka Sex Scandal: सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने बंदूक की नोक पर मेरे साथ बलात्कार किया- JDS की महिला कार्यकर्ता का दावा

Karnataka Sex Scandal: शिकायत में महिला ने कहा कि प्रज्वल ने बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। महिला ने कहा कि प्रज्वल उसे सांसद क्वार्टर में ले गए जहां उन्होंने शस्त्र के बल पर अपराध को अंजाम दिया

Image

सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर रेप का आरोप

Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे देश के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब उन्हीं की पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने बलात्कर करने का आरोप लगाय है। जेडीएस कार्यकर्ता का दावा है कि प्रज्वल रेवन्ना ने उनके साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार किया था।

प्रज्वल रेवन्ना ने बलात्कार के बाद बनाया वीडियो- पीड़िता

शिकायत में महिला ने कहा कि प्रज्वल ने बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। महिला ने कहा कि प्रज्वल उसे सांसद क्वार्टर में ले गए जहां उन्होंने शस्त्र के बल पर अपराध को अंजाम दिया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को भी मार डालेंगे। शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर इच्छापूर्ति करने के लिए मजबूर किया और सहयोग न करने पर उसका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ किन-किन धाराओं में मामला दर्ज

जनता दल (सेक्युलर) नेता एवं कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से NDA के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पार्टी की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। सीआईडी ने हासन से जद (एस) की एक कार्यकर्ता द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद प्रज्वल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। सीआईडी ने बलात्कार के आरोपों के अलावा, प्रज्वल के खिलाफ शिकायतकर्ता को धमकाकर ताक-झांक करने, निर्वस्त्र करने, वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने से संबंधित धाराएं लगायी हैं।

एसआईटी कर रही है मामले की जांच

प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) से कथित तौर पर संबंधित कई अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आए हैं। वह हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। उसके बाद वह राजनयिक पासपोर्ट पर विदेश चले गए। जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी। जद(एस) नेतृत्व ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article