क्राइम

देवर से था अवैध संबंध, भाई को छोड़ पति ने पत्नी को दिया मार, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2024, 08:35 PM IST

Murder In Illicit Relationship: मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर का है। यहां एक महिला का अपने ही देवर के साथ अवैध संंबंध था।

Image

अवैध संबंध में महिला की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

Murder In Illicit Relationship: उत्तर प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर यही कहा जा सकता है कि भाई तो भाई होता है। एक मर्द की आंखों में दो गुनेहगार थे, एक उसकी पत्नी और दूसरा उसका भाई। शख्स ने इस मामले में अपने भाई को जहां छोड़ दिया, वहीं पत्नी को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गया।

उत्तर प्रदेश में अवैध संबंध में हत्या

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर का है। यहां एक महिला का अपने ही देवर के साथ अवैध संंबंध था। पहले तो शख्स को इसके बारे में नहीं पता था। अपनी बीवी और छोटे भाई पर पूरा भरोसा था, लेकिन एक दिन पति को ये बात पता चल गई कि उसकी पत्नी और भाई उसे धोखा दे रहे हैं। जिसके बाद अक्सर इस बात पर पत्नी और पति के बीच झगड़ा होने लगा।

पत्नी की हत्या

रिपोर्टों को मानें तो होली की रात इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति ने पत्नी को सजा देने की ठान ली। शख्स ने घर में मौजूद एक धारदार हथियार उठाया और पत्नी पर हमला बोल दिया। शख्स ने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने खुद को भी फांसी पर लटका लिया।

इलाके में हड़कंप

इस दोहरे मौत की जानकारी जब घरवालों को हुई और गांव वालों को पता चले तो इलाके में हड़कंप फैल गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जब पुलिस पहुंची तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article