क्राइम

45 साल की महिला और 22 साल का लड़का, 5 बच्चों से छुपकर बनाया था अवैध संबंध; प्रेमी ने ही जलाकर मार दिया

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2024, 08:03 PM IST

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। एक महिला जिसकी उम्र 45 साल थी, वो एक दूसरे गांव के लड़के को दिल दे बैठी। महिला के पांच बच्चे हैं और बड़ी बेटी की तो शादी तक हो चुकी है।

Image

अवैध संबंध में महिला की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

एक महिला जो 5 बच्चों की मां थी, एक 22 साल के लड़के के साथ इश्क कर बैठी। दोनों घर से दूर नहर किनारे मिलते, नशा करते और फिर अवैध संबंध बनाते। इसकी भनक महिला के परिवार वालों को नहीं थी। लेकिन एक दिन ऐसा हुआ कि महिला कभी लौट ही नहीं पाई। पुलिस को उसकी जली हुई लाश मिली।

कानपुर में अवैध संबंध में हत्या

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। एक महिला जिसकी उम्र 45 साल थी, वो एक दूसरे गांव के लड़के को दिल दे बैठी। महिला के पांच बच्चे हैं और बड़ी बेटी की तो शादी तक हो चुकी है।

नहर किनारे था ठिकाना

महिला और युवक अपने-अपने गांव से दूर एक नहर किनारे अपना ठिकाना बनाए हुए थे, ताकि परिवार को इस संबंध के बारे में पता न चले। इसी ठिकाने पर वो अक्सर मिलते थे। यहीं आखिरी बार महिला और युवक मिले थे। कहा जाता है कि यहां दोनों ने पहले नशा किया और फिर संबंध बनाए। जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से में युवक ने काटा महिला का गला

विवाद में पहले बहस हुआ और फिर युवक ने महिला को गुस्से में चाकू से गला काट दिया। जिसके बाद वहीं पर रखे घास और लकड़ी को जमाकर, पेट्रोल छिड़कर युवक ने लाश को जला दिया। पुलिस को जब लाश मिली तो उसने महिला के कॉल डिटेल निकाली। जिसके बाद लाश की पहचान हुई और पुलिस युवक तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने उससे राज राज उगलवा लिए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article