क्राइम

झारखंड में हिंदूवादी नेता की बम मारकर हत्या, तीन हमलावरों की साजिश; इलाके में तनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 09:04 PM IST

झारखंड पुलिस ने हत्याकांड की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है।

झारखंड (Jharkhand) में दिनदहाड़े एक हिंदूवादी नेता की हत्या कर दी गई है। इस हत्या के लिए बम का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हिंदू संगठन गिरिराज सेना के प्रमुख कमल गिरि देव की हत्या कर दी गई। घटना चक्रधरपुर स्थित शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के पास शाम करीब छह बजे हुई। हमलावरों ने बोतल बम से गिरी की हत्या कर दी।

घटना के वक्त गिरिराज सेना प्रमुख अपने दोस्त शंकर के साथ भवन चौक पर खड़े थे। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों हमलावर उनके पास आए और बोतल बम से उस पर हमला कर दिया।

आरोपी गिरी की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। गिरिराज सेना प्रमुख को तुरंत नजदीकी रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कमल गिरी के परिजन अस्पताल पहुंचे।

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया। उनके समर्थक विरोध में सड़कों पर उतर आए। इलाके की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं। समर्थकों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। व्यस्त भारत भवन चौक पर दुकानें बंद रहीं क्योंकि देवगिरी के सैकड़ों समर्थक हत्या के बाद मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ को बुलाया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article