देश

पत्नी ने मांगी बिरयानी तो जला दिया जिंदा, जलती हुई महिला ने पति को ही दबोच लिया; दोनों की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:37 PM IST

चेन्नई में बिरयानी को लेकर बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि दोनों की जान चली गई। पत्नी की मौत के अगले दिन ही पति की भी मौत हो गई। पति ने केरोसिन डालकर पत्नी को आग लगाई थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह से इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

Image

बिरयानी मांगने पर पत्नी को जलाया (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

चेन्नई में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां बिरयानी को लेकर एक पति-पत्नी के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों लड़कर मर गए। 75 वर्षीय व्यक्ति ने बिरयानी को लेकर बहस के बाद अपनी पत्नी को आग लगा दी। 50 फीसदी जली हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत्त भारतीय रेलवे अधिकारी करुणाकरण और उनकी 65 वर्षीय पत्नी पद्मावती चेन्नई के अयानवरम टैगोर नगर में रहते थे। दंपति के दो बेटे और दो बेटियां थीं। दंपति अपने घर में अकेले रह रहे थे।

घटना सात नवंबर की है। जब पति ने बाजार से बिरयानी मंगवाई थी और वो बिरयानी खा रहा था। इसी बीच पत्नी उसके पास आई और उसने भी बिरयानी खानी की इच्छा जताई, जिसपर पति ने बिरयानी देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस हुई और झगड़ा बढ़ गया। इसी बीच पति उठा और पत्नी पर किरोसिन छिड़कर आग लगा दी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पत्नी के शरीर में जैसे ही आग लगी वो चिल्लाते हुए पति से लिपट गई। जिसके कारण पति भी जल गया। दोनों आग में बुरी तरह से झुलस गए थे। दोनों की चिल्लाने की आवाज जब पड़ोसियों ने सुनी तो घर का दरवाजा तोड़कर आग को बुझाया और अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान पहले पत्नी ने फिर पति ने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पहले पुलिस को लगा कि ये सुसाइड का मामला है, लेकिन मरने से पहले पत्नी ने पुलिस को दिए गए बयान में सारी कहानी कह सुनाई। जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!