क्राइम

गुरुग्राम में लव जिहाद: 'आरव' नहीं 'आरिफ' निकला हमसफर...,पहचान बदलकर की शादी, धर्म परिवर्तन का दबाव बना ढाए जुल्म

गुरुग्राम में लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को पहचान छुपाकर शादी कर ली, बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गुरुग्राम में लव जिहाद (प्रतीकात्मक फोटो: canva)

KEY HIGHLIGHTS
  1. गुरुग्राम में हिंदू बनकर की शादी, आरव नहीं आरिफ निकला हमसफर
  2. असलियत खुली तो ढाया जुल्म, लव जिहाद में फंसी मासूम
  3. गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को आरव बनकर प्रेम जाल में फंसाया गया।

हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की गई और जब असलियत सामने आई, तो उसे धर्म परिवर्तन के लिए मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया गया।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2022 में उसकी मुलाकात तारीफ नाम के व्यक्ति के जरिए आरव उर्फ आरिफ से हुई थी।

आरिफ ने बड़ी चालाकी से उसका भरोसा जीता

खुद को हिंदू और अविवाहित बताने वाले आरिफ ने बड़ी चालाकी से उसका भरोसा जीता। मंदिर में सात फेरे लेकर पवित्र बंधन की दुहाई दी गई, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस इंसान को वह अपना रक्षक मान रही है, वही भक्षक बनने की तैयारी में है। शादी के बाद जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आने लगा। 6 महीने के गर्भ को गिराने का दबाव बनाया गया और इनकार करने पर बेरहमी से मारपीट की गई। हद तो तब हो गई जब आरोपी उसे प्रसव के दौरान अस्पताल में अकेला छोड़कर भाग गया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस कहानी में मोड़ तब आया, जब खुलासा हुआ कि आरव दरअसल आरिफ है, जो पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।

'पीड़िता को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया'

आरोप है कि आरिफ और उसके परिवार ने पीड़िता को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। जान बचाकर भाग रही महिला को 26 जनवरी 2026 को फिर से निशाना बनाया गया, जहां उसे जान से मारने की धमकी दी गई। रिश्तों की पवित्रता और कानून का डर खत्म करने वाले इन दोनों अपराधियों को गुरुग्राम पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया

गुरुग्राम के थाना-14 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी सुरक्षा के प्रति कितने लापरवाह हो जाते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान जरूर कर लें।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article