क्राइम

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, AI से तैयार किया था धमकी भरा ऑडियो

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जांच में सामने आया कि धमकी भरा ऑडियो AI की मदद से तैयार किया गया था।

Image

आयुष्मान खुराना (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने AI की मदद से धमकी भरा ऑडियो तैयार किया था।गिरफ्तार आरोपी का नाम वैभव मिश्रा है जिसने AI का इस्तेमाल कर बॉलीवुड के कई कलाकारों की नींद उड़ा दी थी।

आयुष्मान खुराना की धमकी का टेप आया सामने

आयुष्मान साहब, मैं अनिल पंडित बोल रहा हूं। लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बोल रहा हूं मैं। आपको कॉल किया, आपने फोन उठाया नहीं, फिर काट दिया, ना। कोई बात नहीं, आपको सिर्फ मैसेज देना है, हमारे साथ बात कर लो तो आपसे कोई सेटलमेंट करना है, वह कर लो। तो अगर आपको वह एटीट्यूड दिखाना है, तो फिर टाइगर श्रॉफ वाला सीन देख लो, अब वैसे ही हो सकता है आपके साथ भी।

आपका चंडीगढ़ में कहां घर है, वह भी हमें पता है। आप यहां पे कहां रह रहे हो, वह भी पता है। आपका बाइक का भी नंबर आया है, उसको भी फोन लगाया, उसने भी नहीं उठाया, ठीक है। तो, हमें तो एक बार आपसे बात करनी है, आप बात कर लो, तो आपको ज्यादा परेशान नहीं करने का हमें। तो, अगर आप लाइन पे आ जाओगे, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, हम बात करने के लिए फोन किया आपको।

तो आप मैसेज सुन के ना हमें कॉल बैक कीजिए। अगर नहीं करोगे, तो हम समझ जाएंगे भाई आप दूसरे रास्ते चलना चाहते हो, पुलिस के पास जाना चाहते हो, चले जाना, कोई दिक्कत नहीं है। जिन्होंने सिक्योरिटी ली है, वह भी कब तक सिक्योरिटी ले सकते हैं। आपको हमसे बचने के लिए हर रोज गुड लक चाहिए और हमें सिर्फ एक दिन गुड लक चाहिए, आपको नुकसान करने के लिए। आपका, आपके किसी फैमिली मेंबर का, किसी का भी हमें जो भी मिल गया, हम उसी को उड़ा देंगे फिर।ठीक है तो, बेटर है आप बात कर लो, बात करके मैटर को सॉल्व कर लो। तो, हम आपके फोन का वेट करेंगे। ठीक है जी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article