क्राइम

मर्डर कर दिया है, आ जाओ- बेटी के एक्स को मार पिता ने किया पुलिस को फोन, पूरी पिस्तौल कर दी खाली

Murder News: विपुल मूल रूप से बलिया का रहने वाला था और गाजियाबाद के ही एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था। कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में लड़की किसी दूसरे लड़के के साथ संपर्क में थी। इससे विपुल काफी नाराज था।

Image

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त को मारी गोली (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Murder News: एक शख्स अपनी बेटी के एक एक्स से इतना परेशान हो गया कि सबके सामने ही उसे गोली मार दी। गोली भी एक दो नहीं बल्कि, पिस्तौल की पूरी मैगजीन खाली कर दी। शख्स ने लड़के को गोली मारने के बाद न तो उसकी लाश को ठिकाने लगाया और न ही घटनास्थल से भागा। बल्कि उसने खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि उसने हत्या की है, वो लोग आ जाएं।

6 साल पहले लड़की से हुई थी लड़के की मुलाकात

यह घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद की है। गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके में स्थित पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में यह हत्या हुई है। इसी सोसायटी में बीएसएफ से एक रिटायर्ड जवान राजेश कुमार रहते है। उनकी एक बेटी है, जो बीटेक करके एक कंपनी में नौकरी करती है। मिली जानकारी के अनुसार छह साल पहले लड़की की मुलाकात फेसबुक पर विपुल नाम के लड़के से हुई थी। यह दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।

लड़की ने की बेवफाई?

विपुल मूल रूप से बलिया का रहने वाला था और गाजियाबाद के ही एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था। कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में लड़की किसी दूसरे लड़के के साथ संपर्क में थी। इससे विपुल काफी नाराज था। कुछ दिनों पहले जब लड़की दूसरे लड़के के साथ मूवी देखने गई तो विपुल भड़क गया और सोसायटी पहुंचकर लड़की से जमकर लड़ा था। गाली-गलौच भी किया था। जिसके बाद रिटायर्ड जवान ने अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने की भी कोशिश की। राजेश दिल्ली में पीएसओ की नौकरी करते थे।

और मार दी गोली

राजेश, जब अपनी बेटी को ले जाने लगे तो इसकी भनक विपुल को लग गई। वो तुरंत सोसाइटी पहुंचा और हंगामा करने लगा। जहां राजेश ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन विपुल नहीं माना और राजेश से उलझ गया। इसके बाद राजेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और विपुल पर फायर कर दिया। जिसमें विपुल की मौत हो गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article