Illicit Relationship: एक शख्स अवैध संबंध में इतना पागल हो गया हो कि वो अपनी पत्नी को छोड़ प्रेमिका के पास आ गया। प्रेमिका के साथ ही रहने ही गुजारिश करने लगा, इधर प्रेमिका को जब शख्स के शादीशुदा होने की बात पता चली तो वो बिफर पड़ी, प्रेमी को दुत्कार कर दिया। इस बात से शख्स ऐसा बावला हुआ कि उसने अपनी ही जान से ज्यादा प्रेमिका की जान ले ली। प्रेमी के इस खूनी खेल को देख रही लड़की की मां जब बेटी को बचाने दौड़ी तो उससे भी एक ऐसी गलती हुई कि शख्स उसी के हाथों मारा गया।
बेंगलुरु में अवैध संबंध में हत्या
यह घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है। यहां एक सुरेश नाम के शख्स की लाश उसकी प्रेमिका के साथ पुलिस को मिली थी। इस मामले मे शख्स की होने वाली सास यानि कि प्रेमिका की मां को गिरफ्तार किया गया है। सुरेश एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत था, जबकि प्रेमिका अनुषा एक केयरटेकर के रूप में काम करती थी।
जब प्रेमिका को पता चली सच्चाई
मिली जानकारी के अनुसार अनुषा और सुरेश में पहले जान पहचान हुई और फिर दोनों के बीच संबंध बन गया। सुरेश पहले से शादीशुदा था, इसकी जानकारी अनुषा को नहीं थी। जब अनुषा को इस बात की जानकारी हुई थी उसने सुरेश से दूरी बनानी शुरू कर दी। जबकि सुरेश, अनुषा के लिए सबकुछ छोड़ने को तैयार था।
प्रेमिका की दुत्कार से बिफरा प्रेमी
रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद सुरेश ने अनुषा को मनाने के लिए पार्क में बुलाया, जहां उसके साथ उसकी मां गीता भी आई। सुरेश और अनुषा में बात हो रही थी, बात बिगड़ने लगी, अनुषा ने सुरेश के साथ रहने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया, जिसके बाद सुरेश भड़क गया और उसने चाकू निकालकर अनुषा पर हमला बोल दिया।
एक साथ दो मर्डर
उधर अनुषा की मां ने जब अपनी बेटी को लहूलुहान देखा तो बेटी को बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान उसके हाथ में एक पत्थर आया, जिस वो सुरेश को मार बैठी। यह पत्थर सुरेश के सिर पर लगा और वो वहीं मर गया। अनुषा भी नहीं बच सकी। उसकी भी मौत हो गई। अनुषा की मां फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और जांच जारी है।
